Harda Accident: जाको राखे साइयां मार सके न कोय, यह कहावत इस सीसीटीवी फुटेज को देखने के बाद आप सच मानेंगे. मध्य प्रदेश के हरदा में छिपानेर रोड पर सड़क किनारे खड़ी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को चालक ने टर्न लेने के लिए स्टेयरिंग घुमाई, तभी ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया. वाहन तेज़ी से दुकान के बाहर रखे बोर्ड को तोड़ता हुआ आगे बढ़ा और वहीं रुक गया. इसी दौरान कुछ सेकंड पहले ही एक व्यक्ति एक्टिवा पर आकर दुकान के पास रुका था. अनियंत्रित ट्रैक्टर उसके बेहद करीब से निकल गया, लेकिन वह सुरक्षित बच गया. गनीमत रही कि ट्रैक्टर दुकान के अंदर घुसने से पहले ही थम गया.