शमशाबाद में अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार: पुलिस ने देशी कट्टा, कारतूस और बाइक जब्त की – Vidisha News

शमशाबाद में अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार:  पुलिस ने देशी कट्टा, कारतूस और बाइक जब्त की – Vidisha News



विदिशा जिले के शमशाबाद में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ दो युवकों को पकड़ लिया। पुलिस ने उनके पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और बिना नंबर की मोटरसाइकिल जब्त की है। यह कार्रवाई जिले में अपराध पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

.

शमशाबाद पुलिस को सूचना मिली थी कि शमशाबाद–भगवानपुर रोड की नर्सरी के पास दो युवक हथियार लेकर घूम रहे हैं। इस पर थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार और उनकी टीम ने तुरंत घेराबंदी की और दोनों को मौके से पकड़ लिया।

कट्टा, कारतूस और बाइक बरामद

पकड़े गए युवकों में रायसेन निवासी सद्दाम खान और हरियाणा के नूंह निवासी तयूब खान शामिल हैं। तलाशी में तयूब की जैकेट से देशी कट्टा और कारतूस मिला, जबकि सद्दाम के पास से बिना नंबर की टीवीएस स्टार सिटी बाइक मिली। बाइक की कीमत लगभग 60 हजार रुपये बताई जा रही है।

दोनों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी के साथ प्रधान आरक्षक राजेंद्र आर्य, आरक्षक अजीत सिंह, दिलीप ठाकुर, सोमेश और दीपक पाल भी शामिल रहे।



Source link