Rohit Sharma: भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ‘प्रचंड महारिकॉर्ड’ बनाने के बहुत करीब हैं. इस उपलब्धि के बाद ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा का नाम वर्ल्ड क्रिकेट में अमर हो जाएगा. बता दें कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज का आगाज 30 नवंबर से होगा. टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद दोनों देशों के बीच पहला वनडे इंटरनेशनल मैच रविवार को दोपहर 1:30 बजे से रांची में खेला जाएगा.
रोहित शर्मा 98 रन बनाते ही रच देंगे इतिहास
रोहित शर्मा एक ‘विराट महारिकॉर्ड’ बनाते हुए सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और विराट कोहली के महान क्लब में एंट्री कर लेंगे. साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची में होने वाले पहले वनडे इंटरनेशनल मैच में रोहित शर्मा के निशाने पर एक ऐसा महारिकॉर्ड होगा, जिसे बनाकर एक बल्लेबाज महानता के स्तर को छू जाता है. रोहित शर्मा अगर इस मैच में 98 रन बनाने में कामयाब रहते हैं तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 20000 रन पूरा कर लेंगे.
सचिन-द्रविड़ और विराट के महान क्लब में होगी रोहित की एंट्री
इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी तक सिर्फ तीन भारतीय बल्लेबाज ही 20000 या उससे ज्यादा रन बनाने में कामयाब रहे हैं. सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में 20000 से ज्यादा रन बना चुके हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर ने पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा 34357 रन बनाए हैं. वहीं, विराट कोहली के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी तक 27673 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है. राहुल द्रविड़ ने इंटरनेशनल किकेट में 24208 रन जुटाए थे. रोहित शर्मा के नाम फिलहाल इंटरनेशनल क्रिकेट में 19902 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है.
महान उपलब्धि हासिल कर लेंगे हिटमैन
साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची में होने वाले पहले वनडे मैच में 98 रन बनाते ही रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में 20000 रन पूरा करने की महान उपलब्धि हासिल कर लेंगे. इसके अलावा रोहित शर्मा अगर साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची में होने वाले पहले वनडे इंटरनेशनल मैच में 3 छक्के और जड़ देते हैं, तो वह इतिहास रच देंगे. रोहित शर्मा 3 छक्के और जड़ते ही वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना देंगे. रोहित शर्मा ऐसे में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी को पछाड़ते हुए दुनिया में सबसे ज्यादा वनडे इंटरनेशनल छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. रोहित शर्मा ने अभी तक 276 वनडे इंटरनेशनल मैचों में 349 छक्के लगाए हैं. शाहिद अफरीदी के नाम फिलहाल वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 351 छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हैं.
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज
1. सचिन तेंदुलकर (भारत) – 34357 रन
2. विराट कोहली (भारत) – 27673 रन
3. राहुल द्रविड़ (भारत) – 24208 रन
4. रोहित शर्मा (भारत) – 19902 रन
5. सौरव गांगुली (भारत) – 18575 रन