साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में खेलेंगे ऋतुराज गायकवाड़? सामने आया केएल राहुल का रिएक्शन

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में खेलेंगे ऋतुराज गायकवाड़? सामने आया केएल राहुल का रिएक्शन


IND vs SA 1st ODI: साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची में होने वाले पहले वनडे इंटरनेशनल मैच में ऋतुराज गायकवाड़ खेलेंगे या नहीं, इसको लेकर अब एक बड़ा संकेत मिल रहा है. ऋतुराज गायकवाड़ को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मुकाबलों की वनडे सीरीज में मौका दिया गया है. गायकवाड़ ब्लू जर्सी में वापस लौटकर काफी खुश हैं. वह इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम के लिए फिर से योगदान देने को लेकर उत्सुक हैं.

पहले वनडे में खेलेंगे ऋतुराज गायकवाड़?

ऋतुराज गायकवाड़ ने आखिरी बार 19 दिसंबर 2023 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैच खेला था, जबकि 13 जुलाई 2024 को वह जिम्बाब्वे के खिलाफ आखिरी बार टी20 फॉर्मेट में उतरे थे. कप्तान शुभमन गिल गर्दन में चोट की वजह से इस सीरीज में नहीं खेलेंगे. श्रेयस अय्यर भी स्प्लीन इंजरी की वजह से इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. ऐसे में ऋतुराज गायकवाड़ को वनडे सीरीज में शामिल किया गया है.

Add Zee News as a Preferred Source


केएल राहुल ने दिया बड़ा बयान

टीम इंडिया के कप्तान केएल राहुल ने रांची में होने वाले पहले वनडे मैच से एक दिन पहले ऋतुराज गायकवाड़ को लेकर बड़ा बयान दिया है. केएल राहुल ने कहा, ‘ऋतुराज गायकवाड़ एक शानदार खिलाड़ी हैं, उन्हें जो भी कम मौके मिले हैं, उन्होंने उनमें अच्छा प्रदर्शन किया है. इस सीरीज में उन्हें मौका देने का इंतजार रहेगा.’ बता दें कि केएल राहुल को टीम की कमान सौंपी गई है.

BCCI ने पोस्ट किया वीडियो

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा, ‘ब्लू जर्सी में वापस लौटकर अच्छा लगा. मुझे टीम इंडिया के लिए फिर से खेलने का इंतजार है.’ भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने शुक्रवार को ऋतुराज गायकवाड़ के वनडे टीम में शामिल होने के बारे में कहा था, ‘उनका यहां होना बहुत अच्छा है.’

मोर्ने मोर्कल ने दिए बड़े संकेत

मोर्ने मोर्कल ने कहा, ‘ऋतुराज गायकवाड़ पिछले कई वर्षों से एक क्वालिटी प्लेयर रहे हैं. अगर उन्हें यह मौका मिलता है, तो मुझे पूरा यकीन है कि वह देश को बहुत गर्व महसूस कराएंगे.’ गायकवाड़ ने हाल ही में राजकोट में साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था. इस दौरान उन्होंने 117, 68* और 25 रन की पारियां खेलीं.

नंबर-4 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं ऋतुराज गायकवाड़

ऋतुराज गायकवाड़ नंबर-4 पर बल्लेबाजी के लिए दावा पेश कर सकते हैं, जबकि बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा और ऋषभ पंत इस पोजीशन के लिए सबसे आगे हैं. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 30 नवंबर को वनडे सीरीज का पहला मैच रांची में खेला जाएगा, जिसके बाद 3 दिसंबर को दूसरा मुकाबला रायपुर में आयोजित होगा. तीसरा मैच 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाना है.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की वनडे टीम

रोहित शर्मा, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, केएल राहुल, ऋषभ पंत, वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, ऋतुराज गायकवाड़, हर्षित राणा, ध्रुव जुरेल, प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह.



Source link