Rohit Sharma can create history in Ranchi ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाली वनडे सीरीज में रोहित शर्मा जलवा दिखाएंगे. हिटमैन ने इस सीरीज के लिए बेहद खास तैयारी की है. उनका पूरा फोकस वनडे विश्व कप 2027 तक खेलने पर है और इसके लिए वो कड़ी मेहनत भी कर रहे हैं. 30 नवंबर को जब वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला वनडे खेलने उतरेंगे तो एक दो नहीं बल्कि पूरे 11 दमदार रिकॉर्ड उनके निशाने पर रहने वाले हैं. रांची के मैदान पर हिटमैन का बल्ला चला तो छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनेगा. रिकॉर्डबुक हिल जाएगी और कई दिग्गज पीछे छूट जाएंगे. ये 11 रिकॉर्ड आखिर क्या हैं….आइए एक नजर डालतें.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित के निशाने पर 11 रिकॉर्ड
1. ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स- रोहित शर्मा के नाम वनडे में 349 छक्के हैं. उन्हें पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के 351 छक्के तोड़ने के लिए सिर्फ 3 सिक्स चाहिए. रांची में यह वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटने की पूरी संभावना है.
2. SA के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स- रोहित शर्मा अगर रांची वनडे में 7 छक्के लगा देते हैं तो वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर पहुंच जाएंगे.
3. इंटरनेशनल क्रिकेट में 20000 रन- रोहित 20 हजार इंटरनेशनल रन पूरे करने से 98 रन दूर हैं. अगर रांची में वो इतने रन बना लेते हैं तो सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और विराट कोहली के इस खास क्लब का हिस्सा बन जाएंगे.
4. बतौर ओपनर 16,000 इंटरनेशनल रन- रोहित बतौर ओपनर दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल हैं. अगर उन्होंने 213 रन और बना दिए तो वो बतौर ओपनर 16,000 इंटरनेशनल रन पूरे कर लेंगे. यहां तक कोई दूसरा ओपनर नहीं पहुंच पाया है.
5. भारतीय ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा शतक– अगर रोहित शर्मा ने रांची में शतक ठोक दिया तो वो भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले ओपनर बन जाएंगे.
6. ODI में ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा सिक्स– रोहित शर्मा अगर 8 छक्के और लगा देते हैं तो वो ODI इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के ठोकने वाले ओपनर बन जाएंगे.
7. SA के खिलाफ भारतीय ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा रन- रांची में 115 रन बनाते ही रोहित साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारीतय ओपनर बन जाएंगे.
8. SA के खिलाफ 2,000 रन– सिर्फ 27 रन बनाते ही रोहित साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2,000 रन पूरे कर लेंगे. ये आंकड़ा बहुत कम भारतीय बल्लेबाजों ने छुआ है.
9. भारत में 5,000 ODI रन- अगर रोहित ने रांची वनडे में 133 रन बना दिए तो वो भारत में 5000 वनडे रन पूरे करने वाले तीसरे भारतीय बन जाएंगे.
10. जीत में बतौर एशियाई ओपनर 12,000 रन– रोहित शर्मा ने 70 रन बना दिए तो वो जीत में 12,000 रन बनाने वाले पहले एशियाई ओपनर बन जाएंगे.
11. SENA टीमों के खिलाफ 5000 वनडे रन- 76 रन बनाते ही रोहित SENA देशों के खिलाफ 5,000 वनडे रन पूरे करने वाले दूसरे एशियाई ओपनर बन जाएंगे.
ये भी पढ़ें: Virat Kohli का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ 1 कदम दूर Babar Azam, ऐसा हुआ तो रचा जाएगा इतिहास