IND vs SA वनडे मैचों में सबसे ज्यादा विकेट किसने लिए? टॉप 10 गेंदबाजों की पूरी लिस्ट, कुलदीप यादव कहां हैं?

IND vs SA वनडे मैचों में सबसे ज्यादा विकेट किसने लिए? टॉप 10 गेंदबाजों की पूरी लिस्ट, कुलदीप यादव कहां हैं?


Most Wicket Ind vs SA ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 30 नवंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. शेड्यूल और टीमों का ऐलान पहले ही हो चुका है. अब फैंस एक्शन का इंतजार कर रहे हैं. पहला मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है. इस मैच से पहले आपको उन 10 बॉलर्स के बारे में जान लेना चाहिए, जिन्होंने इन दोनों टीमों के बीच इतिहास में हुए वनडे मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने का कमाल किया है.

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हुए वनडे मैचों में जब सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर्स की बात होती है तो अफ्रीकी टीम का पलड़ा भारी नजर आता है. टॉप-10 में 6 गेंदबाज साउथ अफ्रीका से हैं, जबकि 4 भारतीयों का नाम है. गौर करने वाली बात ये है कि टॉप-5 में कोई गेंदबाज मौजूदा भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा नहीं है. अनिल कुंबले तीसरे नंबर पर हैं, जो पहले ही संन्यास ले चुके हैं. टॉप 10 की लिस्ट में सिर्फ कुलदीप यादव का नाम है, जो इस सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा हैं.

भारत vs दक्षिण अफ्रीका वनडे मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर (Most wickets in IND vs SA ODI)

शॉन पोलॉक (SA)- 33 मैच, 48 विकेट

Add Zee News as a Preferred Source


एलन डोनाल्ड (SA)- 26 मैच, 46 विकेट

अनिल कुंबले (IND)- 40 मैच, 46 विकेट

डेल स्टेन (SA)- 18 मैच, 34 विकेट

लांस क्लूजनर (SA)- 23 मैच, 31 विकेट

हरभजन सिंह (IND)- 24 मैच, 31 विकेट

जैक कैलिस (SA)- 37 मैच, 31 विकेट

मॉर्न मॉर्कल (SA)- 20 मैच, 28 विकेट

जवागल श्रीनाथ (IND)- 33 मैच, 28 विकेट

कुलदीप यादव (IND)-13 मैच, 27 विकेट

कुलदीप यादव कहां हैं?

इस लिस्ट में कुलदीप का नाम 10वें नंबर पर है. वो तीन मैचों की वनडे सीरीज में जलवा दिखाने उतरेंगे. टीम इंडिया के लिए कुलदीप बड़ा हथियार माने जा रहे हैं. महज 13 मैचों में वो अफ्रीका के खिलाफ 27 शिकार कर चुके हैं. यह आंकड़े बताते हैं कि कुलदीप वनडे सीरीज में मेहमान टीम के होश उड़ा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Rohit Sharma के वो 5 दमदार रिकॉर्ड, जिन्हें कभी नहीं तोड़ पाएंगे विराट कोहली…Test-T20I में ‘किंग’ रह गए कोसों दूर



Source link