वनडे में महाशतक के बाद क्या अब टेस्ट में वापसी करने वाले हैं विराट कोहली? मैच के बाद बोल दी दिल की बात

वनडे में महाशतक के बाद क्या अब टेस्ट में वापसी करने वाले हैं विराट कोहली? मैच के बाद बोल दी दिल की बात


India vs South Africa 1st ODI: भारत ने साउथ अफ्रीका को रांची में खेले गए पहले वनडे में 17 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. टीम इंडिया की जीत में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का अहम योगदान रहा. 37 वर्षीय खिलाड़ी ने रांची में अपने ODI करियर का 52वां शतक जड़कर इतिहास रच दिया. वो इंटरनेशनल क्रिकेट के किसी एक फॉर्मेट में 52 सेंचुरी जड़ने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए. उन्होंने इस मामले में अपने गुरु सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 51 शतक जड़ा था. 

रांची वनडे में 120 गेंदों पर 135 रनों की शानदार पारी खेलने वाले विराट कोहली को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया. अवॉर्ड समारोह के दौरान कमेंटेटर हर्षा भोगले ने कोहली से वो सवाल पूछ लिया, जिसका जवाब आज की तारीख में करोड़ों भारतीय फैंस जानना चाहते हैं. 

क्या टेस्ट में वापसी करेंगे विराट कोहली?

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में जब हर्षा भोगले ने विराट .कोहली से पूछा कि क्या अब दूसरे प्रारूप में वापसी करना चाहेंगे तो विराट कोहली ने अपने दिल की बात बता दी. स्टार बल्लेबाज ने कहा कि वो 37 साल के हो गए हैं और उन्हें अपनी फिटनेस का ख्याल रखना पड़ता है. 

Add Zee News as a Preferred Source


विराट कोहली ने कहा, ”मैं कभी भी तैयारी में यकीन नहीं रखता. मेरी सारी तैयारी मानसिक होती है. जब तक मेरा शारीरिक स्तर अच्छा है और मानसिक चुस्ती है, तब तक सब ठीक है. मैंने मैच से पहले एक दिन की छुट्टी ली थी. मैं 37 साल का हूं और मुझे आराम करने के लिए समय चाहिए. मेरा सारा फोकस अब सिर्फ एक फॉर्मेट (ODI) पर है.”

विराट कोहली के इस बयान से उन तमाम फैंस को झटका लगा है, जो ये उम्मीद कर रहे थे कि टेस्ट में टीम इंडिया की दुर्गति के बाद कोहली क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप में वापसी करेंगे. उन्होंने स्पष्ट रूप से कह दिया कि अब उनका फोकस सिर्फ एकदिवसीय क्रिकेट पर है.

ये भी पढ़ें: अगर भारत नहीं होता तो… सुनील गावस्कर ने साउथ अफ्रीकी कोच को दिया मुंहतोड़ जवाब, इस बयान से दिखा दी औकात!

 



Source link