अब तुम डिप्टी कलेक्टर की मम्मी होगी…किसान की बेटी ने पास की MPPSC PCS, मां को किया कॉल, देखें वीडियो

अब तुम डिप्टी कलेक्टर की मम्मी होगी…किसान की बेटी ने पास की MPPSC PCS, मां को किया कॉल, देखें वीडियो


Last Updated:

Success Story : मध्य प्रदेश पीसीएस रिजल्ट आने के बाद मोना डांगी ने अपनी मां को कॉल किया. मोना ने पीसीएस परीक्षा 12वीं रैंक से पास की है. वह जीएसटी इंस्पेक्टर हैं. मोना का मां से बातचीत का वीडियो वायरल हो रहा है.

Success Story : मोना डांगी ने एमपी पीसीएस में 12वीं रैंक हासिल की है.

Success Story : मध्य प्रदेश के एक किसान की बेटी ने डिप्टी कलेक्टर बनने के बाद मां को कॉल किया. जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है. यह वीडियो दिल को छू लेने वाला है. वायरल हो रहा वीडियो अब तुम डिप्टी कलेक्टर की मम्मी होगी…किसान की बेटी ने पास की MPPSC PCS, मां को किया कॉल, देखें वीडियो MPPSC PCS 2023 का फाइनल रिजल्ट आने के बाद का है. क्लिप में मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले की रहने वाली मोना डांगी हैं. जिन्होंने पीसीएस परीक्षा में 12वीं रैंक हासिल की है.

मोना डांगी अब पूरे देश में मेहनत और अनुशासन का प्रतीक बन चुकी हैं. उनकी सफलता ने साबित किया है कि किसी भी परिस्थिति में अपना सपना पूरा किया जा सकता है.

मां अब तुम डिप्टी कलेक्टर की मां होगी…

वायरल वीडियो में मोना अपनी मां से बात करते हुए दिख रही हैं. वह यह बताते हुए भावुक हो जाती हैं कि उन्होंने परीक्षा पास कर ली है और वह डिप्टी कलेक्टर का पद संभालेंगी. मोना कॉल पर मां से कहती हैं- अब तुम डिप्टी कलेक्टर की मम्मी होंगी. इस पर मां उन्हें एक बार फिर से रिजल्ट चेक करने को कहती हैं. इस पर वह जवाब देती हैं कि कोई और मोना डांगी है ही नहीं.

यहां देखें वीडियो

View this post on Instagram

इंटरनेट यूजर्स भी हुए भावुक

वायरल हो रहे वीडियो पर इंटरनेट यूजर्स के खूब रिएक्शन आ रहे हैं और लोग मोना के जज्बे की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, कितना इमोशनल मोमेंट है. कितने प्राउड होंगे मम्मी-पापा. अन्य यूजर ने लिखा- बहुत-बहुत बधाई बहना. तीसरे यूजर ने लिखा कि भगवान करे ऐसे आंसू सभी के नसीब में हों.

कौन हैं मोना डांगी?

एमपी पीसीएस 2023 में 12वीं रैंक हासिल करने वाली मोना डांगी इंदौर में जीएसटी इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं. मतलब उन्होंने यह सफलता नौकरी करते हुए हासिल की. वह 2022 की परीक्षा पास करके जीएसटी इंस्पेक्टर बनी थीं. अशोक नगर जिले के मुंगावली ब्लॉक के छोटे से गांव इकोदिया की रहने वाली मोना डांगी के पिता किसान हैं.

About the Author

Praveen Singh

प्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे…और पढ़ें

homecareer

डिप्टी कलेक्टर बनकर किया मां को कॉल, किसान की बेटी बनी MPPSC PCS टॉपर





Source link