ट्रैक्टर का टायर फटने से बच्चे की मौत: महिला का पैर कटा, गुस्साए लोगों ने 7 किमी हाईवे जाम किया – Chhatarpur (MP) News

ट्रैक्टर का टायर फटने से बच्चे की मौत:  महिला का पैर कटा, गुस्साए लोगों ने 7 किमी हाईवे जाम किया – Chhatarpur (MP) News



छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम सागर–कानपुर नेशनल हाईवे पर रेत से भरे एक ट्रैक्टर का टायर फट गया। टायर फटने से 8 साल के बच्चे कार्तिक चौरसिया की मौके पर ही मौत हो गई और 65 वर्षीय महिला रामकुमारी चौरसिया का पैर कट गया।

.

पैदल चल रही महिला और बच्चे को कुचला महिला की हालत गंभीर होने पर उसे ग्वालियर रेफर किया गया है। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने हाईवे को करीब 7 किलोमीटर तक जाम कर दिया। जानकारी के मुताबिक, गढ़ीमलहरा थाना प्रभारी रीता सिंह उस रेत भरे ट्रैक्टर का पीछा कर रही थीं। ट्रैक्टर तेज रफ्तार में था और सरस्वती शिशु मंदिर के पास उसका टायर अचानक फट गया।

इसके बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क पर चल रही महिला और बच्चे को रौंदता हुआ निकल गया। घटना के समय ट्रैक्टर पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। पुलिस मौके पर मौजूद है और पूरे मामले की जांच कर रही है।



Source link