MPPSC State Service Exam Startgy: हाल ही में एमपी पीएससी ने राज्य सेवा परीक्षा 2023 का परीक्षा परिणाम जारी किया है. जिसमें छतरपुर जिले की लवकुश नगर की रहने वाली मयंका चौरसिया ने सफलता हासिल की है. जिसमें वह डीएसपी पद चयनित हुई हैं. मयंका से जानेंगे एमपीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा की सही रणनीति…
एमपीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा हर साल लाखों अभ्यर्थी देते हैं, लेकिन सफलता उन्हीं को मिलती है जो सही रणनीति अपनाते हैं. हाल ही में एमपी पीएससी राज्य सेवा परीक्षा 2023 में DSP के पद पर चयनित होने वाली मयंका चौरसिया ने कुछ महत्वपूर्ण टिप्स बताए.
1. अनुशासन और निरंतरता बनाए रखें
मयंका बताती हैं कि अगर आपने आज 14 घंटे पढ़ लिया और कल बिल्कुल भी नहीं पढ़ा तो फिर आपको सफलता मिलने में कठिनाई हो सकती है. इस तरह की रणनीति में जो आपने पढ़ा है वह न पढ़े के बराबर हो जाता है.
2. सीमित सोर्स से पढ़ाई करें
सफल रणनीति के लिए आपको सीमित सोर्स में तैयारी करनी होगी. जो भी एक्स्ट्रा बुक्स हैं,उनको हटाना पड़ेगा. अपनी तैयारी के दौरान मैंने ये गलती की थी. इसलिए एस्पिरेंट ये गलती न करें. जो भी अनुपयोगी किताबें हों, जिनमें आपके काम का कुछ ही कंटेट है तो ऐसी किताबों को डिलीट कर दीजिए.
मयंका चौरसिया बताती हैं कि मुझे जो असफलताएं मिली थीं उसकी एक मुख्य वज़ह ज्यादा संसाधनों से पढ़ाई करना था. इसलिए सीमित रिसोर्स में ही पढ़ाई करें. जितने कम संसाधन होंगे उतनी ही अच्छी तैयारी होगी. कंसोलिडेटेड नोट्स जरूर बनाएं
3. बार-बार रिवीजन करें
अगर आप काम रिसोर्स रखते हैं तो आप रिवीजन ज्यादा से ज्यादा कर सकते हैं जितना ज्यादा रिवीजन करेंगे इतना ज्यादा आपको तैयारी में फायदा मिलेगा खासकर एमपीपीएससी के प्रीलिम्स में आपको बहुत मदद मिलेगी.
4. बीच में तैयारी छोड़े नहीं
बार-बार असफलताओं से अपने विश्वास को डगमगाएं नहीं, मैंने भी सालों साल असफलताएं पाई हैं. लेकिन पढ़ाई के दौरान तैयारी नहीं छोड़ी. इसलिए आज डीएसपी बन पाई हूं.
5. ईमानदारी बनाए रखें.
मयंका बताती हैं कि इस परीक्षा के दौरान हमें अपने प्रति ईमानदारी बनाए रखना बहुत ही जरूरी है. अगर हम 4 दिन तैयारी कर रहे हैं और 2 दिन आलसी हो जाते हैं तो यह अपनी तैयारी के प्रति बेईमानी होती है. ऐसे में हमें अपनी परीक्षा की तैयारी में ईमानदारी दिखानी होगी.
इंदौर में रहकर की सेल्फ स्टडी
मयंका ने पहली बार एमपीपीएससी स्टेट सर्विस एग्जाम 2016 अटेम्प्ट दिया था. हालांकि, उस समय मयंका 21 साल की नहीं थी. इसके बाद वह इंदौर में रहकर सेल्फ स्टडी करने लगी. यहीं रहकर उन्होंने 2017 में प्रयास किया जिसमें वह मेंस परीक्षा तक पहुंची. फिर 2018 में प्रीलिम्स ही नहीं निकला.
लगातार 4 बार इंटरव्यू तक पहुंची
बता दें, मयंका लगातार 2019, 2020 और 2022 में इंटरव्यू तक पहुंची. लेकिन फाइल लिस्ट में उनका नाम नहीं आया. इसके बाद 2023 में फिर से परीक्षा दी. इस बार फिर से इंटरव्यू तक पहुंची और डीएसपी के पद पर सेलेक्शन हुआ.