अंग्रेजी कैलेंडर का अंतिम महीना दिसंबर शुरू होने वाला है. यह महीना कुछ लोगों के लिए बेहद शुभ अवसर लेकर आएगा, जबकि कुछ राशियों को थोड़ा सतर्क होकर चलने की जरूरत होगी. आखिर दिसंबर का पूरा महीना आपके लिए कैसा रहेगा. उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज से जानते है.
12 राशियों का मासिक राशिफल
मेष – ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि वालों के जातक को दिसम्बर का महीना जीवन में तरक्की के मार्ग खोलने वाला रहेगा. उच्च शिक्षा, सरकारी कार्य, विदेश यात्रा और इंटरव्यू में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. बस क्रोध पर नियंत्रण रखना आवश्यक रहेगा.
वृषभ – इस राशि वाले जातक के लिए दिसम्बर का महीना बड़ा उलटफेर करने वाला रहने वाला है. इस माह वित्तीय मामलों में सुधार के स्पष्ट संकेत मिलेंगे. कर्ज, टैक्स या रुके हुए धन से जुड़ी समस्याओं का समाधान बनने की संभावना है. पार्टनरशिप में सतर्क रहें और बिना जांच-परख किसी पर भरोसा करने से बचें.
मिथुन – इस राशि के जातकों के लिए दिसम्बर का महीना मिला-जुला रहने वाला है. इस माह नौकरी में उन्नति, बेहतर अवसर और बड़ी उपलब्धियां मिलने का समय है. प्रेम जीवन मधुर रहेगा और बात शादी तक पहुंच सकती है. लेकिन स्वास्थ समस्या हो सकती है.
कर्क – इस राशि के जातकों के लिए दिसम्बर का महीना मिला- जुला रहने वाला है. नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा. ऑफिस में आपकी मेहनत की सराहना होगी और बड़े प्रोजेक्ट मिल सकते हैं. प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग बन रहे हैं.
सिंह – दिसम्बर महीने की शुरुआत भले ही थोड़ी धीमी और उम्मीद से कम फल देने वाली रहे, लेकिन उत्तरार्ध तक आपकी चीजें आपके मन मुताबिक होती हुई नजर आएंगी. जिससे साल का अंतिम महीना खुशी से बीतेगा.
कन्या – ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि वाले जातकों को नई जॉब मिलेगी. घर में कोई बड़ा कार्य या खरीदारी हो सकती है. रिश्तों में प्यार और समझ बढ़ेगी. सेहत में सामान्य सुधार रहेगा, लेकिन तनाव से बचें. लगातार मेहनत करके आप बड़े लक्ष्य हासिल कर सकते हैं..
तुला – इस राशि वाले जातकों को दिसम्बर में अच्छे फलों की प्राप्ति होगी. पूरे महीने तक आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी. बेरोजगारों को भी रोजगार मिलने के योग बन रहे हैं. साथ ही व्यापार मे धन लाभ होगा.
वृश्चिक– इस राशि वाले जातकों को दिसम्बर महीने की शुरुआत में कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. नौकरी में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है. कमाई से ज्यादा इस महीने खर्चा होगा. साथ ही पार्टनर धोखा दे सकता है.
धनु– ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस राशि वाले जातकों के लिए यह महीना अत्यंत ही शुभ और लाभप्रद रहने वाला है. इस माह अपने खानपान पर खूब ध्यान देने की जरूरत रहेगी. प्रेम जीवन मे कोई नया पार्टनर मिल सकता है.
मकर – इस राशि के जातकों के लिए दिसम्बर का महीना मध्यम फलदायी रहने वाला है. इस माह आपको कारोबार में वृद्धि होंगी. परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलगा. नौकरीपेशा जातक को अच्छे अवसर हाथ लगेंगे.
कुंभ– इस राशि के जातकों को दिसम्बर के महीने में किस्मत का पूरा साथ मिलेगा. यात्राएं सुखद एवं लाभप्रद साबित होंगी.नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है. लगातार मेहनत करके आप बड़े लक्ष्य हासिल कर सकते हैं..
मीन – ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दिसम्बर का महीना काफ़ी शुभ रहेगा. पार्टनर से मन-मुटाव दूर होगा. पुराने मित्र मिलेंगे. साथ ही व्यापार के निमित्त कोई बड़ा ऑडर मिल सकता है.