मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। ‘बात खरी है’ मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे दैनिक भास्कर ऐप पर मिलेगा।
.
अशोकनगर के चंदेरी से भाजपा विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की तुलना वंदे भारत ट्रेन से की है। उन्होंने कहा कि सिंधिया बहुत फास्ट चलते हैं। बिल्कुल ऐसे जैसे वंदे भारत छूट गई हो।
विधायक जगन्नाथ सिंह चंदेरी में आयोजित इको रिट्रीट प्रोग्राम के शुभारंभ के मौके पर बोल रहे थे। वे मंच पर मौजूद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की तारीफ कर रहे थे।
विधायक ने कहा कि सिंधिया बहुत फास्ट हैं। नौजवान तक महाराज के साथ नहीं चल पाते। बहुत तेजी से चलते हैं। अब साथ वाला लग पाया या नहीं लग पाया, ये साथ वाला जाने। विधायक की इस बात जमकर ठहाके गूंजे।
अब लोग कह रहे हैं कि विधायक ने सही बात तो कही है। सिंधिया की इसी स्पीड ने कांग्रेस सरकार को पटरी से उतार दिया था।
विधायक जगन्नाथ सिंह ने सिंधिया की तुलना वंदे भारत ट्रेन से की है।
सिंधिया को विधायक पन्ना लाल शाक्य का खौफ गुना से भाजपा विधायक पन्ना लाल शाक्य ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने कलेक्टर को जमकर खरी-खोटी सुनाई थी। अब सिंधिया भी उनसे खौफ खा रहे हैं। उन्होंने मजाक-मस्ती में इसे बयां किया है।
हुआ यूं कि सिंधिया और शाक्य प्रशासन के खोले एक कैफे और छोटे मार्केट के शुभारंभ के मौके पर पहुंचे थे। वहां टेबल पर एक टेलीफोन रखा था। तभी सिंधिया को मस्ती सूझी।
उन्होंने फोन उठाया और बोले- हैलो, पन्नालाल जी है क्या.. पन्नालाल जी आज किसकी बारी है.. मेरी बारी है.. मेरा ख्याल रखना पन्ना लाल जी..। ये सुनकर वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाने लगे। खुद पन्ना लाल शाक्य भी जोर से हंसने लगे।
इतना ही नहीं, टेबल पर एक घंटी भी रखी थी। सिंधिया ने पन्ना लाल शाक्य को बुलाया और घंटी उठाकर कहा- पन्ना लाल जी ये घंटी मैं आपको नहीं दूंगा। पता नहीं किसकी घंटी बजा दोगे आप।

सिंधिया ने मजाक में टेलीफोन पर विधायक पन्ना लाल शाक्य से बात की।
जब भावुक हो गए पंडित धीरेंद्र शास्त्री शिवपुरी में कथा कर रहे पंडित धीरेंद्र शास्त्री भावुक हो गए। वो अपने बीते समय की बात सुना रहे थे। उन्होंने कहा कि जो यह तुम्हारे सामने बैठा है न छोटा सा दास, नाम बाबा बागेश्वर, देखो कितनी महिमा मंडित है, लेकिन हमें अपनी औकात पता है। कल तक हमारी औकात क्या थी।
धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि वह आज भी अपने गढ़ा गांव में रहते हैं। गांव का सरपंच बैठने के लिए कुर्सी तक नहीं देता था। जब सरपंच के पास जाते थे, तो उन्हें चबूतरे पर बिछी बोरी पर बैठने को कहा जाता था, जबकि अन्य लोग कुर्सियों पर बैठते थे।
शास्त्री ने बताया कि उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी और ईश्वर का नाम लेते रहे। उन्होंने अपने गांव की पुरानी स्थिति का भी जिक्र किया। कहा कि जहां विधायक भी 5 साल में एक बार आते थे। 15 साल पहले गांव में सड़क नहीं थी। आज उस परमात्मा की कृपा तो देखो, पूरी दुनिया के लोग उस गांव में जाते हैं।
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- बालाजी की कृपा से प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति भी दर्शन करने पहुंचे थे। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि वह यह बातें अपनी महिमा मंडित करने के लिए नहीं, बल्कि उन दीन-हीन लोगों के लिए बता रहे हैं, जिन्हें लगता है कि उनका कोई नहीं है। उन्होंने ऐसे लोगों को हनुमान जी को पकड़ने की सलाह दी।

कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री भावुक हो गए।
बच्चों के बर्थडे सेलिब्रेशन में मामा जी की मस्ती केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बच्चों के सामूहिक जन्मदिन के सेलिब्रेशन पर जमकर मस्ती की। उन्होंने बर्थडे कैप लगाई और हैप्पी बर्थडे सॉन्ग भी गाया।
शिवराज सिंह चौहान अपने संसदीय क्षेत्र विदिशा जिले के गुलाबगंज पहुंचे थे। जहां बच्चों का बर्थडे भी मनाया गया। शिवराज सिंह चौहान ने इस दौरान बच्चों को अपने हाथों से केक खिलाया और उन्हें गिफ्ट भी दिए।
शिवराज सिंह को अपने बीच पाकर बच्चे भी खुश नजर आए।

शिवराज सिंह ने बच्चों का सामूहिक बर्थडे मनाया। उन्हें अपने हाथों से केक खिलाया।
बात खरी है सीरीज की ये कड़ी भी पढ़ें…
सिंधिया के सामने विधायक ने लगाई कलेक्टर की क्लास: मामा ने लिया ‘मक्के दी रोटी सरसों दा साग’ का स्वाद

गुना से भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने कलेक्टर की क्लास लगा दी। उन्होंने खाद की किल्लत और खाद के लिए लाइन में लगी एक महिला की मौत के मामले में कलेक्टर को घेर लिया। विधायक शाक्य ने कहा- कलेक्टर साहब बैठे हैं। जवाब तो हम कलेक्टर साहब से ही लेंगे। लंबी-लंबी लाइन क्यों लग रही हैं। पूरी खबर पढ़ें..