धोनी के कप्तान ने रांची में कटाई नाक, 2 साल बाद कर थे वापसी, 10 रन भी नहीं पाए

धोनी के कप्तान ने रांची में कटाई नाक, 2 साल बाद कर थे वापसी, 10 रन भी नहीं पाए


Last Updated:

Ruturaj Gaikwad: भारत और साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला रांची में खेला जा रहा है. मैच में टीम इंडिया को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला. इस मैच में रुतुराज गायकवाड़ को भी खेलने का मौका मिला. गायकवाड़ 2 साल बाद वापसी कर रहे थे, लेकिन वह अपनी चमक नहीं दिखा पाए.

रुतुराज गायकवाड़ रांची वनडे में रहे फेल

रांची: भारतीय टीम के लिए दो साल बाद वनडे टीम में वापसी करने वाले रुतुराज गायकवाड़ बुरी तरह से फेल हो गए. महेंद्र सिंह धोनी के होमटाउन रांची में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में गायकवाड़ दहाई के आंकड़े को भी पार नहीं कर पाए. रोहित शर्मा के आउट होने के बाद गायकवाड़ चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे और 14 गेंद में सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए. इस तरह गायकवाड़ अपने कमबैक में अपनी चमक नहीं बिखेर पाए.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

धोनी के कप्तान ने रांची में कटाई नाक, 2 साल बाद कर थे वापसी, 10 रन भी नहीं पाए



Source link