बड़नगर की चामला नदी में युवक-युवती ने छलांग लगाई: कूदने से पहले युवक ने अंकल को कहा- बाइक और मोबाइल ले जाना, रेस्क्यू जारी – Ujjain News

बड़नगर की चामला नदी में युवक-युवती ने छलांग लगाई:  कूदने से पहले युवक ने अंकल को कहा- बाइक और मोबाइल ले जाना, रेस्क्यू जारी – Ujjain News



उज्जैन के पास पीरझलार में रविवार शाम युवक और युवती एक साथ चामला नदी में कूद गए। कुछ लोगों ने देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद दोनों की सर्चिंग के लिए अभियान शुरू हुआ, लेकिन अब तक दोनों का अब पता नहीं चल पाया है। इधर, युवक-युवती के ब्रिज से कूदने की

.

बड़नगर थाना पुलिस ने बताया कि करीब 7 बजे पुलिस को सुचना मिली थी कि केसूर रोड चामला नदी में युवक व युवती ने छलांग लगा दी है। मौके पर युवक का मोबाइल और बाइक मिली है। युवक ने नदी में छलांग लगाने से पहले अपने चाचा को फोन लगाकर बताया कि मोबाइल और बाइक पुल पर खड़ी करके जा रहा हूं आप ले जाना। जिसके बाद पुलिस ने तलाश किया तो पता चला कि नदी में कूदने वाला युवक 19 वर्षीय युवक फरदीन इस्लाम है। बाइक के पास लेडी चप्पल भी मिली है। इधर ब्रिज खड़े लोगों ने बताया कि युवक के साथ एक युवती भी थी और दोनों ने एक साथ नदी में छलांग लगाई है। हालांकि लड़की का अभी तक पता नहीं चल पाया है। बड़नगर प्रशासन और पुलिस रेस्क्यू अभियान में जुटे हुए हैं।



Source link