Last Updated:
Balaghat Police News: बालाघाट में खुले आम शराब पीने की बढ़ती घटनाओं पर सीएसपी वैशाली सिंह कराहलिया के नेतृत्व में पुलिस ने मार्च निकाला और शराबियों व दुकानदार को सख्त चेतावनी दी. देखिए रेड का वीडियो
Balaghat News: बीते कुछ दिनों से बालाघाट शहर में खुले आम शराब पीने के मामले सामने आ रहे थे. इससे आम जनों को समस्या का सामना करना पड़ रहा था. ऐसे में शिकायत मिलने पर बालाघाट पुलिस ने इलाके में सीएसपी वैशाली सिंह कराहलिया के नेतृत्व में मार्च निकाला. मार्च बालाघाट कोतवाली से निकलते हुए मोती तालाब के पीछे की कॉलोनियों से और आकाशवाणी से गुजरते हुए शहर के मुख्य चौराहे आंबेडकर चौक पहुंचा. जैसे-जैसे पुलिस का मार्च आगे बढ़ रहा था, वैसे-वैसे शराबी इधर-उधर भागने लगे थे. इस दौरान खुले प्लॉट में शराब पीने वालों को समझाइश भी दी गई.
खुले में शराब पीने का बढ़ रहा प्रचलन
बीते कुछ समय से शहर में लोग शराब की दुकानों से लगे खाली प्लॉट में लोग बैठकर शराब पीते हैं. वहीं, साथ ही मोती तालाब के पीछे स्थित कॉलोनी यानी रिहायशी इलाके में शराब दुकान है. शराब दुकान का संचालक उत्तर प्रदेश का रहने वाला है. उसके पास सिर्फ दुकान में शराब बेचने का लाइसेंस है. आरोप है कि वह वहां लोगों को बिठाकर शराब पिलाता है. इसके लिए वह दुकान में चखना, पानी और तमाम चीजें भी बेचता है. हालांकि, थाना कोतवाली प्रभारी कामेश धुमकेती ने दुकानदार को चमकाया और आगे से शराबियों को दुकान के पास बिठाकर शराब न पिलाने की समझाइश भी दी.
नशे में युवा, बैठक लगवाई
पुलिस जब मार्च करने के लिए निकलती है, तो उन्हें शराबी आसानी से दिखते है. हर खाली प्लॉट पर शराबियों के झुंड थे, जिसमें कोई शराब पी रहा था. आकाशवाणी के पास गली में जब पुलिस गई तो वहां भी कई ऐसे युवा मिले, जो शराब पी रहे थे. हालांकि, पुलिस ने कुछ लोगों को बैठक लगवाकर नसीहत दी.
सीएसपी ने की छात्राओं से बातचीत
इस दौरान सीएसपी वैशाली सिंह कराहलिया ऑपरेशन मुस्कान के तहत गर्ल्स होस्टल में गई. छात्राओं से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने छात्राओं को होने वाली समस्याओं के बारे में भी जाना. आश्वस्त किया कि अगर कोई समस्या हो तो वह पुलिस से संपर्क कर सकती हैं. सीएसपी वैशाली ने शराब दुकान के संचालक और शराबियों को जमकर फटकार लगाई. उन्होंने बताया कि लगातार शिकायत मिल रही थी कि लोग खाली प्लॉट में शराब पी रहे है. ऐसे में बालाघाट कोतवाली के साथ पैदल मार्च निकाला गया. इस दौरान मुआयना किया गया कि कहां स्ट्रीट लाइट खराब है और पीजी और होस्टल में रहने वाली बच्चियों को क्या समस्या आ रही है.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें