भिंड में शादी में बुलाए डांसर, जमकर की फायरिंग: 100 से ज्यादा राउंड गोलियां चलीं, वीडियो सामने आते ही सरपंच बेटे सहित तीन पर FIR – Bhind News

भिंड में शादी में बुलाए डांसर, जमकर की फायरिंग:  100 से ज्यादा राउंड गोलियां चलीं, वीडियो सामने आते ही सरपंच बेटे सहित तीन पर FIR – Bhind News


मौके पर 10 से ज्यादा बंदूकें थीं।

भिंड के मालनपुर थाना क्षेत्र के घिंरोगी गांव में एक शादी समारोह के दौरान जमकर हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। यहां ग्वालियर से आए डांसरों के कार्यक्रम के बीच युवकों ने लाइसेंसी हथियारों से करीब 100 राउंड फायर किए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

.

जानकारी के अनुसार, घिंरोगी के सूरज भान गुर्जर के भतीजे राहुल (पुत्र विनोद सिंह) की शादी में रंगारंग कार्यक्रम रखा गया था। शादी में ग्वालियर से डांसर बुलाए गए थे। जैसे ही डांसरों का प्रदर्शन शुरू हुआ, कुछ युवक हथियार लेकर मंच के पास आ गए और लगातार फायरिंग करने लगे।

10 से ज्यादा बंदूकें, 100 से अधिक राउंड फायर बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में दस से ज्यादा बंदूकें मौजूद थीं और लगभग सौ राउंड से अधिक गोलियां चलाई गईं। भीड़ भरे कार्यक्रम में इस तरह की फायरिंग से बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रही, लेकिन किसी ने उन्हें रोकने का प्रयास नहीं किया।

देखिए दो तस्वीरें…

एक युवक ने कुर्सी पर बैठकर की फायरिंग।

गोली चलाने का दृश्य।

गोली चलाने का दृश्य।

बड़बारी पंचायत के सरपंच का बेटा वीडियो में दिखा आरोपी युवक अरविंद गुर्जर है, जो मुरैना विकास खंड की बड़बारी पंचायत के वर्तमान सरपंच राजवीर गुर्जर का बेटा है। शुक्रवार शाम एक शादी समारोह में अरविंद ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से एक के बाद एक हर्ष फायर किए। वीडियो में वह एक कुर्सी पर बैठकर बंदूक को सामने की ओर तानकर लगातार फायरिंग करता दिखाई दे रहा है।

पुलिस ने दर्ज किया केस, आयोजकों से पूछताछ जैसे ही वीडियो पुलिस तक पहुंचा, मालनपुर थाना पुलिस हरकत में आ गई। वीडियो के आधार पर तीन अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस शादी के आयोजकों से भी पूछताछ कर रही है।

SDOP बोले- पहचान कर कार्रवाई करेंगे एसडीओपी रविन्द्र वास्कले ने बताया- “हर्ष फायरिंग कानूनन अपराध है। वीडियो की जांच की जा रही है, आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।” पुलिस का कहना है कि हर्ष फायरिंग में शामिल किसी भी युवक को बख्शा नहीं जाएगा।



Source link