मऊगंज कलेक्टर ने सहायक यंत्री को कार्यमुक्त किया: छतरपुर में हुई नई पदस्थापना; आदेश की प्रतियां सभी विभागों को भेजी – Mauganj News

मऊगंज कलेक्टर ने सहायक यंत्री को कार्यमुक्त किया:  छतरपुर में हुई नई पदस्थापना; आदेश की प्रतियां सभी विभागों को भेजी – Mauganj News



मऊगंज कलेक्टर संजय कुमार जैन ने सहायक यंत्री जगदीश राजपूत को उनके वर्तमान पद से कार्यमुक्त कर दिया है। कलेक्टर ने आदेश जारी करते हुए उन्हें निर्देश दिए कि वे तत्काल प्रभाव से छतरपुर जिले में अपनी नई पदस्थापना पर उपस्थित हों।

.

यह कदम मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 10 जून 2025 को जारी ट्रांसफर आदेश के अनुपालन में उठाया गया है, जिसमें राजपूत का ट्रांसफर प्रशासकीय आधार पर ग्रामीण यांत्रिकी सेवा छतरपुर के लिए किया गया था।

कलेक्टर कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश तुरंत लागू माना जाएगा और राजपूत को बिना विलंब छतरपुर में कार्यभार संभालना होगा। प्रशासन ने कहा कि तबादला आदेश पालन सुनिश्चित करना अनिवार्य है।

आदेश की प्रतियां सभी विभागों को भेजी

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश की प्रतियां संबंधित विभागों को भेज दी गई हैं। इनमें सामान्य प्रशासन विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के प्रमुख अभियंता, रीवा संभाग आयुक्त, जिला पंचायत मऊगंज, रीवा और छतरपुर के अधिकारी तथा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा कार्यालय, छतरपुर शामिल हैं।

प्रशासन ने अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

आदेश में सभी संबंधित विभागों से ट्रांसफर प्रक्रिया के पालन की पुष्टि करने और नए कार्यस्थल पर समय पर ज्वॉइनिंग सुनिश्चित करने की बात कही गई है। प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत की गई है।



Source link