Margashirsha Month upay: हिन्दू परंपरा में हर तिथि, वार और माह का अपना विशिष्ट आध्यात्मिक प्रभाव माना जाता है. इसी क्रम में पंचांग का नौवां महीना मार्गशीर्ष प्रारंभ हो चुका है, जिसे अगहन मास के नाम से भी जाना जाता है. शास्त्र बताते हैं कि यह मास अत्यंत शुभ व पवित्र माना गया है. इस अवधि में किया गया स्नान, दान और दीपदान न केवल नकारात्मक कर्मों का क्षय करता है, बल्कि जीवन में शुद्धता, सौभाग्य और मोक्ष का मार्ग भी प्रशस्त करता है.
जरूर करें इन चीजों का दान
-अगहन यानी मार्गशीर्ष माह भगवान श्रीकृष्ण की कृपा पाने का सबसे शुभ समय माना जाता है. इस पवित्र महीने में कुछ विशेष दान ऐसे हैं, जिनसे जीवन की रुकावटें दूर होती हैं और सौभाग्य का मार्ग खुलता है.
-शास्त्रों में कहा गया है कि अगहन मास में बांसुरी का दान करने से श्रीकृष्ण अत्यंत प्रसन्न होते हैं. वास्तु के अनुसार भी घर में बांसुरी रखने से नकारात्मकता दूर होती है और सुख-शांति बढ़ती है.
-यदि जीवन में लगातार दुख या बाधाएं बनी रहती हैं, तो इस महीने मोर पंख का दान अत्यंत फलदायी माना गया है. यह उपाय साधक पर भगवान कृष्ण की विशेष कृपा बरसाता है और मानसिक शांति प्रदान करता है.
-कृष्ण को प्रिय माखन, मिश्री, दूध, दही, पेड़े और बेसन के लड्डू का दान करने से भी भगवान जल्दी प्रसन्न होते हैं. ऐसे सरल दानों से घर में धन, सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है.
मार्गशीर्ष की शुभ ऊर्जा में किए गए ये दान आपकी मनोकामनाओं को पूर्ण कर सकते हैं और जीवन में तरक्की के नए अवसर खोल सकते हैं.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.