रांची वनडे से पहले पाकिस्तान की सांसें अटकीं, रोहित शर्मा के फ्लॉप होने की दुआ

रांची वनडे से पहले पाकिस्तान की सांसें अटकीं, रोहित शर्मा के फ्लॉप होने की दुआ


Last Updated:

Rohit Sharma to break Shahid Afridi’s world record: पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा आज साउथ अफ्रीका के खिलाफ शाहिद अफरीदी का वनडे छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. उनको ऐसा करने के लिए सिर्फ तीन छक्कों की जरूरत है. शाहिद ने 369 पारियों में 351 छक्के लगाए हैं जबकि रोहित शर्मा के नाम 268 पारियों में 349 छक्के हैं.

रोहित शर्मा आज तोड़ सकते हैं शाहिद अफरीदा का वर्ल्ड रिकॉर्ड

नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका के खिलाफ आज से शुरू होने वाली वनडे पर पूरे पाकिस्तान की नजर होगी. भारतीय टीम जब मैच खेलने उतरेगी तो पड़ोसी मुल्क की सांसें अटकी होगी. वजह कोई और नहीं बल्कि पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा हैं. पाकिस्तान के सबसे बड़ा हीरो में से एक शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड आज हिटमैन ध्वस्त कर सकते हैं. इस पहले मुकाबले में एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड उनके निशाने पर होगा. रोहित शर्मा के पास वनडे छक्कों का महारिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा.

रोहित शर्मा को वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम करने के लिए सिर्फ तीन छक्कों की जरूरत है. फिलहाल यह रिकॉर्ड शाहिद अफरीदी के नाम है, उन्होंने 369 पारियों में 351 छक्के लगाए हैं. रोहित शर्मा 268 पारियों में 349 छक्कों के साथ उनके बिल्कुल पीछे हैं. रांची में कुछ छक्के लगाकर रोहित इस खास लिस्ट में टॉप पर पहुंच सकते हैं, जिसमें क्रिस गेल (331 छक्के), सनथ जयसूर्या (270 छक्के) और एमएस धोनी (229 छक्के) भी शामिल हैं.

रोहित शर्मा ने मारे हैं अब कितने छक्के

रोहित के लिए सिर्फ एक रिकॉर्ड ही नहीं, बल्कि एक और बड़ा माइलस्टोन भी उनके सामने है. अगर रोहित इस सीरीज में कुल आठ छक्के लगा लेते हैं, तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 650 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन जाएंगे. फिलहाल उनके नाम 535 पारियों में 642 छक्के हैं, जबकि क्रिस गेल 553 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर हैं. ऐसे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज रोहित के लिए इतिहास रचने का बेहतरीन मौका है और वह खुद को सबसे सफल ओपनर के तौर पर स्थापित कर सकते हैं.

वनडे में उनका हालिया फॉर्म भी चर्चा में है. रोहित ने आखिरी वनडे सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था, जिसमें उन्होंने नाबाद 121 रन की शानदार पारी खेली थी. हालांकि भारत वह सीरीज 2-1 से हार गया था, लेकिन रोहित की पारी ने मैच जिताया था. अब वह टेस्ट और टी20 से संन्यास ले चुके हैं और सिर्फ 50 ओवर के फॉर्मेट में खेलते हैं. ऐसे में हर मैच उनके लिए अपनी विरासत मजबूत करने और 2027 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए अपनी अहमियत साबित करने का मौका है.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

homecricket

रांची वनडे से पहले पाकिस्तान की सांसें अटकीं, रोहित शर्मा के फ्लॉप होने की दुआ



Source link