Last Updated:
5 heroes of the team india victory: भारत को रांची वनडे में 17 रन से जीत मिली.इस जीत में भारत के तीन हीरो रहे. बल्लेबाजी में विराट कोहली ने कमाल किया वहीं गेंदबाजी में स्पिनर कुलदीप यादव और पेसर हर्षित राणा ने धमाल मचाया. कोहली ने वनडे करियर का 52वां शतक जड़कर भारत का स्कोर 349 पर पहुंचाया वहीं कुलदीप ने चार और हर्षित राणा ने 3 विकेट लेकर साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों पर खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया.
नई दिल्ली. टेस्ट सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया पर वनडे में बड़ा दबाव था. पहले वनडे में भारत ने उस दबाव को अपने उपर हावी नहीं होने दिया. रांची में खेले गए पहले वनडे में भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर के मैच में 349 रन बनाकर मेहमान साउथ अफ्रीका पर दबाव डालने की कोशिश की लेकिन तारीफ करनी होगी एडेन मार्करम की अगुआई वाली टीम की, जिसने आखिरी ओवर तक हार नहीं मानी. भारत की पहले वनडे में जीत में तीन खिलाड़ी हीरो बनकर उभरे. विराट कोहली ने जहां बल्लेबाजी में शानदार पारी खेली वहीं गेंदबाजी में हर्षित राणा ने शुरुआती ओवर में विकेट लेकर मेहमानों की शुरुआत बिगाड़ दी. इसके बाद कुलदीप की फिरकी का जादू देखने को मिला, जिन्होंने चार शिकार किए.
विराट कोहली (Virat Kohli) ने लंबे समय बाद वापसी की करते हुए शानदार शतक जड़ा. उन्होंने 120 गेंदों पर 135 रन बनाए जिसमें 11 चौके और सात छक्के जड़े. विराट के शतक के दम पर भारत ने बड़ा स्कोर खड़ा किया. इस स्कोर को बनाने के बाद टीम इंडिया जीत के प्रति आश्वस्त थी. कोहली शानदार लय में दिखे. उन्होंने अपने वनडे करियर का 52वां वहीं इंटरनेशनल करियर का 82वां शतक जड़ा. विराट की शानदार पारी ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई. उन्हें शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
भारत की पहले वनडे में जीत के 5 हीरो.
हर्षित राणा ने शुरुआती विकेट लेकर साउथ अफ्रीका पर बनाया दबाव
तेज गेंदबाज हर्षित राणा (Harshit Rana) ने अपने पहले ओवर की पहली ही गेंद पर साउथ अफ्रीका के ओपनर रेयान रिकल्टन का विकेट लेकर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई. रिकल्टन जो साउथ अफ्रीका को जोरदार शुरुआत दिला सकते थे, उन्हें राणा ने क्लीन बोल्ड कर मेहमानों को बड़ा झटका दिया. रिकल्टन खाता भी नहीं खोल सके.नई गेंद से राणा ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने इसी ओवर की तीसरी गेंद पर क्विंटन डी कॉक को राहुल के हाथों कैच कराकर भारत के लिए जीत का रास्ता बना दिया.
डी कॉक का हाल भी रिक्लटन वाला रहा.वह भी जीरो रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद राणा ने खतरनाक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस को आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई.राणा ने 10 ओवर में 65 रन देकर 3 विकेट लिए. राणा की शुरुआती ओवर में विकेट लेना भारत की जीत के लिए अहम रहा.
कुलदीप यादव ने किए चार शिकार
स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने शानदार गेंदबाजी की. चाइनामैन स्पिनर कुलदीप ने 10 ओवर में 68 रन देकर चार विकेट चटकाए.कुलदीप ने मैथ्यू ब्रीट्जे, टोनी डी जोर्जी, मार्को जानसेन और प्रेनलन सुब्रायेन को आउट किया. कुलदीप ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से नियमित अंतराल पर विकेट लिए. जिससे साउथ अफ्रीका की टीम उबर नहीं सकी. कुलदीप ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई. एक छोर से जहां राणा विकेट ले रहे थे तो दूसरे छोर से कुलदीप अपनी फिरकी में मेहमान बल्लेबाजों को फंसा रहे थे. इस भारतीय स्पिनर ने वास्तव में शानदार गेंदबाजी की.
About the Author
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें