शहर की सड़कें बदहाल, बारिश के बाद भी मरम्मत नहीं: वाहन चालकों को जोखिम, कई प्रमुख मार्गों पर गहरे गड्ढे – datia News

शहर की सड़कें बदहाल, बारिश के बाद भी मरम्मत नहीं:  वाहन चालकों को जोखिम, कई प्रमुख मार्गों पर गहरे गड्ढे – datia News



शहर की सड़कें इन दिनों बेहद खराब हाल में हैं। इस साल मानसून के दौरान हुई औसत से अधिक 1358.8 मिमी बारिश के कारण कई जगह जलभराव हुआ। पानी की निकासी के लिए डामर सड़कों पर जबरदस्ती पानी बहाया गया, जिससे उनका डामर बह गया। नतीजा—जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए। बा

.

ठंडी सड़क सबसे ज्यादा खराब

ठंडी सड़क की हालत बेहद चिंताजनक है। छोटे फव्वारे से बड़े फव्वारे तक सड़क पर डेढ़ फीट गहरे गड्ढे हो चुके हैं। यह वही हिस्सा है जहां बारिश में पानी निकाला गया था। अब इस मार्ग पर केवल उखड़ी गिट्टी और खतरनाक गड्ढे बचे हैं। यह सड़क ग्वालियर-झांसी हाइवे और जिला अस्पताल को जोड़ती है, इसलिए एंबुलेंस और जरूरी वाहनों की आवाजाही भी खतरे में पड़ गई है।

गंज–राजगढ़ मार्ग भी जर्जर

गंज-राजगढ़ मार्ग और शहर का व्यस्ततम बन-वे रूट भी बेहद खराब स्थिति में है। सुबह से रात तक यहां भारी ट्रैफिक रहता है। टेलीफोन एक्सचेंज के पास सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है। दो साल पहले सीसी रोड पर डामर बिछाया गया था, लेकिन अब वह पूरी तरह टूटकर गड्ढों में बदल गया है।

सिटी हाइवे की हालत भी बिगड़ी, लोग परेशान

सेंवढ़ा चुंगी से झांसी चुंगी तक फैले सिटी हाइवे की स्थिति भी संतोषजनक नहीं है। यह मार्ग पीतांबरा पीठ और कई सरकारी कार्यालयों को जोड़ता है, लेकिन जगह-जगह उखड़ी सड़क और गड्ढों के कारण रोजाना लोग परेशानी उठाने को मजबूर हैं।

शहरवासी नगर पालिका से जल्द मरम्मत कार्य शुरू करने की मांग कर रहे हैं, ताकि दुर्घटनाओं का खतरा कम हो और आवागमन सामान्य हो सके।



Source link