सबको मिठाई खिलाई की नहीं?… वकील की बेटी बनी IPS, तो हाईकोर्ट के जज साहब ने जीत लिया दिल

सबको मिठाई खिलाई की नहीं?… वकील की बेटी बनी IPS, तो हाईकोर्ट के जज साहब ने जीत लिया दिल


Last Updated:

Viral Video : मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के कोटरूम का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें जस्टिस विवेक अग्रवाल एक वकील को बेटी के आईपीएस बनने पर बधाई दे रहे हैं.

Viral Video : जस्टिस विवेक अग्रवाल के वीडियो अक्सर वायरल होते हैं.

Viral Video : अदालतो के कोर्टरूम में बातचीत अक्सर बेहद औपचारिक होती है. लेकिन कभी-कभी कुछ इमोशनल पल भी आ जाते हैं. ऐसा ही एक पल आया मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के भीतर. जज और वकील के बीच हुई छोटी सी बातचीत की क्लिप वायरल हो रही है. बातचीत जस्टिस विवेक अग्रवाल और वकील सिन्हा के बीच हुई. वकील की बेटी हाल-फिलहाल में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास करके आईपीएस बनी है.

वीडियो में गर्व से भरे पिता जज के सामने खड़े हैं और जस्टिस अग्रवाल पूछते हैं कि वकील साहब आपने मिठाई खिलाई की नहीं सभी को? इस पर वकील साहब कहते हैं कि खिलाई, शायद कुछ लोग रह गए होंगे. इस दौरान जस्टिस अग्रवाल साथी जस्टिस से कहजे हैं, वकील साहब की बेटी आईपीएस बन गई है. इसके आगे जस्टिस एक प्यारी सी मुस्कान के साथ कहते हैं, वकील साहब प्लीज मुझे मिठाई खिलाइए, आपकी बेटी आईपीएस अफसर बन गई है, बधाई हो.

यह छोटी सी हल्की-फुल्की बातचीत, सच्ची और ऐसी खुशी से भरी थी, जो किसी के भी माता-पिता के चेहरे पर मुस्कान ला सकती है. यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, “वकील साहब प्लीज मुझे मिठाई खिलाइए, आपकी बेटी आईपीएस ऑफिसर बन गई है, बधाई हो: एमपी हाईकोर्ट के जस्टिस अग्रवाल”

View this post on Instagram

इंटरनेट यूजर्स के दिल को छू गई वीडियो

वीडियो वायरल होते ही इंटरनेट यूजर्स ने दिल छू लेने वाले रिएक्शन की बाढ़ आ गई. एक यूजर ने लिखा, जस्टिस से के मुंह से ये बातें सुनकर उन्हें कितना गर्व हुआ. दूसरे ने कमेंट किया, पिता से ज्यादा, सोचिए जब बेटी यह वीडियो देखेगी. किसी और ने इस बात पर ज़ोर दिया, “आप कॉर्पोरेट की सीढ़ी कितनी भी ऊंची क्यों न चढ़ जाएं, UPSC क्लियर करना बिल्कुल अलग लेवल का होता है. भारतीय माता-पिता अपने बच्चों पर गर्व करते हैं, चाहे वे कुछ भी हासिल करें, लेकिन उनके बच्चे के IAS या IPS ऑफिसर बनने पर एक खास तरह का गर्व और सम्मान मिलता है – सिर्फ़ परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि समाज की नज़रों में भी.” एक व्यक्ति ने कमेंट किया, “उन्हें कितना गर्व है, यह सबसे अच्छा वीडियो है जो मैंने देखा है.”

About the Author

Praveen Singh

प्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे…और पढ़ें

homecareer

वकील की बेटी बनी IPS, तो हाईकोर्ट के जज साहब ने यूं दी बधाई





Source link