Last Updated:
Chloe Tryon engagement with Michelle Nativel: साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर क्लोई ट्रायन ने अपनी गर्लफ्रेंड मिशेल नेटिवेल से सगाई कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के लिए तस्वीरें साझा कीं. क्लोई को वूमन प्रीमियर लीग 2026 के ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने खरीदा है.
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट में इस वक्त साउथ अफ्रीका टीम की वजह से भूचाल आया हुआ है. टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप करके कोच गौतम गंभीर की नींद उड़ा दी. भारत में सभी विराट कोहली और रोहित शर्मा के वनडे में फिर से लौटने को लेकर व्यस्त थे. उधर साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर क्लोई ट्रायन ने अपनी गर्लफ्रेंड मिशेल नेटिवेल से सगाई कर ली.
साउथ अफ्रीका क्रिकेट में धमाल करने वाली ऑलराउंडर क्लोई ट्रायन ने सोशल मीडिया पर अपने सगाई की खबर देकर तमाम पुरुष फैंस का दिल तोड़ दिया. उन्होंने अपनी गर्ल फ्रेंड जिम्बाब्वे की पॉपुलर इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर मिशेल नेटिवेल से अपनी सगाई की घोषणा की है. इंस्टाग्राम पर 29 नवंबर को उन्होंने सगाई की तस्वीरों को शेयर करते हुए इसकी जानकारी सबके साथ साझा की.
View this post on Instagram