Last Updated:
Fiat 1100 जिसे बाद में प्रीमियर पद्मिनी कहा गया, 60 से 80 के दशक में कलाकार, स्ट्रगलर्स और स्टूडेंट्स की पसंद बनी रही, धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन ने भी इसे फिल्मों में इस्तेमाल किया.
भारत का ऑटोमोबाइल बाजार दशकों पुराना है. इन दशकों में कई कारें भारतीय बाजार में आई और चली भी गईं. पर इन कारों के जाने के कई सालों बाद भी इंडिया में इन्हें याद किया जाता है. वक्त के साथ इन्हें ‘आइकॉनिक’ का टैग भी मिला है. आज हम बात करेंगे ऐसी ही एक कार के बारे में. उस कार का नाम है Fiat 1100. इस कार की खास बात ये है कि इंडिया में इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल कलाकार, स्ट्रगलर्स, स्टूडेंट्स किया करते थे. जो अपने आप में एक बिल्कुल जुदा कस्टमर बेस है.

60 से 80 के दशक में ये कार काफी पॉपुलर हुआ करती थी. यानी इस कार ने 20 साल भारतीय बाजार में राज किया.

लाइसेंस राज के दौर में कार खरीदना एक बहुत बड़ा काम था. एक नई फिएट/पद्मिनी खरीदना किसी भी परिवार या छोटे व्यवसायी के लिए स्टेटस सिंबल बन गया था.
Add News18 as
Preferred Source on Google

इसकी पॉपुलैरिटी को देखते हुए इसका नाम बाद में बदलकर प्रीमियर पद्मिनी रख दिया गया. साल 1974 में इसका नाम बदला गया था.

बाद में इस कार का इस्तेमाल धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन, रजनीकांत जैसे कलाकारों ने फिल्मों में भी किया जिससे इसकी पॉपुलैरिटी और बढ़ गई.