Last Updated:
Abhishek Sharma 12 ball fifty: भारतीय टीम के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में रिकॉर्ड तोड़ पारी खेल डाली है. पंजाब की ओर से खेलते हुए बंगाल के खिलाफ उन्होंने 12 गेंद में फिफ्टी जड़ी, यह भारतीय मेंस टी20 में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है.
नई दिल्ली. दुनिया के नंबर 1 टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए रिकॉर्ड फिफ्टी ठोक डाली. पंजाब की तरफ से खेलते हुए इस युवा आतिशी बैटर ने 425.00 की स्ट्राइक रेट से रन ठोक डाले. रविवार सुबह (30 नवंबर) को हैदराबाद में बंगाल के खिलाफ एलीट ग्रुप सी के मुकाबले में ये धमाका किया. उन्होंने महज 12 गेंद में 5 चौके और 5 छक्के लगाकर फिफ्टी पूरी की.
पंजाब को अपने इस युवा ओपनर जैसी उम्मीदें थीं उन्होंने वैसा ही कारनामा कर दिखाया. बीसीसीआई के घरेलू टी20 टूर्नामेंट में टीम की कप्तानी भी कर अभिषेक ने बंगाल के गेंदबाजों पर कहर ढाया. पहले दो मैचों में फ्लॉप रहने के बाद उन्होंने तीसरे मुकाबले में ऐसा धमाका किया कि रिकॉर्ड बुक में नाम दर्ज हो गया. बंगाल के खिलाफ आतिशी फिफ्टी ठोकने से पहले उन्होंने 4 और 6 रन की पारी खेली थी. आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए उनके साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने वाले मोहम्मद शमी तक को नहीं छोड़ा.