720 मैच 14237 रन और 966 छक्के..MI ने बदल दिया कप्तान…इस दिग्गज को अचानक सौंपी टीम की कमान

720 मैच 14237 रन और 966 छक्के..MI ने बदल दिया कप्तान…इस दिग्गज को अचानक सौंपी टीम की कमान


ILT20 2026, Kieron Pollard: इसमें कोई शतक नहीं है कि कायरन पोलार्ड टी20 के दिग्गज हैं. पिछले कई सालों से यह स्टार ऑलराउंडर इस फॉर्मेट में जलवा दिखाता आ रहा है. उनकी उम्र अब 38 साल हो चुकी है.इस उम्र में खिलाड़ी संन्यास लेने का सोचते हैं. कई तो रिटायर भी हो जाते हैं, लेकिन पोर्लाड का जलवा ऐसा है कि उन्हें एक अहम टूर्नामेंट के लिए कप्तानी मिली है. उन्हें मुंबई की टीम ने अपना कप्तान बनाया है. जी हां. पोलार्ड इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT20) के अगले सीजन में मुंबई की टीम एमआई एमिरेट्स को खिताब दिलाने के इरादे से मैदान में उतरेंगे. नए सीजन के आगाज से ठीक 2 दिन पहले उन्हें टीम ने कप्तान बनाया है.

ILT20 यूएई की टी20 लीग है. जिसका चौथा सीजन 2 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है. इस सीजन में 6 टीमें मिलकर 34 मैच खेलेंगे. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक मुंबई इंडियंस की टीम भी इस लीग में खेलती है. जिसका नाम है एमआई एमिरेट्स. पिछले सीजन इस टीम की कप्तानी निकोलस पूरन ने संभाली थी, लेकिन इस बार टीम पोलार्ड के साथ खिताब जीतना चाहती है.

फ्रेंचाइजी ने पूर्व वेस्टइंडीज स्टार ऑलराउंडर काइरन पोलार्ड को नीलामी के बाद कप्तान बनाया है. उन्हें इल्डकार्ड खिलाड़ी के रूप में टीम में शामिल किया गया था. पूरन इस सीजन ILT20 के साथ-साथ SA20 में भी हिस्सा लेंगे, इसलिए उन्हें शायद कप्तानी नहीं दी गई है.

Add Zee News as a Preferred Source


टी20 क्रिकेट के दिग्गज हैं पोलार्ड

पोलार्ड दुनिया के सबसे अनुभवी टी20 खिलाड़ियों में गिने जाते हैं. वो इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले क्रिकेटर भी हैं. उन्होंने अपने टी20 करियर में कुल 720 टी20 मैच खेले, जिसमें 14,237 रन बना चुके हैं. वो क्रिस गेल का सबसे ज्यादा रनों वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ 326 रन दूर हैं. गेल ने 14562 रन बनाए हैं, वो नंबर 1 टी20 रन स्कोरर हैं. अब पोलार्ड जल्द ही टी20 इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं. पोलार्ड इस फॉर्मेट में कुल 966 छक्के भी लगा चुके हैं.

कोच रॉबिन सिंह के साथ काम करेंगे पोलार्ड

मुंबई इंडियंस (MI) फैमिली के साथ पोलार्ड का जुड़ाव काफी पुराना है. IPL हो या दुनिया की अन्य लीग्स, वे टीम के सबसे अहम मेंबर्स में से रहे हैं. अब वो ILT20 में वे कोच रॉबिन सिंह के साथ मिलकर MI एमिरेट्स को खिताब दिलाने की पूरी कोशिश करेंगे. एमआई की टीम टूर्नामेंट में अपनी शुरुआत 4 दिसंबर से गल्फ जायंट्स के खिलाफ करेगी. देखना दिलचस्प होगा कि पोलार्ड कैसे इस टीम को खिताब की तरफ ले जाते हैं.

ILT20 2026 के लिए MI एमिरेट्स का स्क्वॉड

ऑक्शन में खरीदे खिलाड़ी– मुहम्मद रोहिद, जॉर्डन थॉम्पसन, नवीन-उल-हक, आंद्रे फ्लेचर, नोस्टुश केनजिगे, मोहम्मद शफीक, जैन उल आबिदीन, उस्मान खान, अकीम अगस्टे, अरब गुल, तजिंदर ढिल्लन, जहूर खान, शाकिब अल हसन.

रिटेंशन डायरेक्ट साइनिंग– फजलहक फारूकी, टॉम बैंटन, रोमारियो शेफर्ड, क्रिस वोक्स, जॉनी बेयरस्टो, एएम गजनफर, मुहम्मद वसीम, कामिंदु मेंडिस.

वाइल्डकार्ड– निकोलस पूरन, काइरन पोलार्ड



Source link