BPL 2026 Auction: मैच फिक्सिंग को लेकर बवाल…नीलामी से हटाए गए 8 खिलाड़ी, 3 तो इंटरनेशनल स्तर पर दिखा चुके हैं जलवा

BPL 2026 Auction: मैच फिक्सिंग को लेकर बवाल…नीलामी से हटाए गए 8 खिलाड़ी, 3 तो इंटरनेशनल स्तर पर दिखा चुके हैं जलवा


Bangladesh Cricket Board: भारत में इन दिनों जहां आईपीएल 2026 को लेकर तैयारी चल रही है. इस बार मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को होना है, वहीं बांग्लादेश में होने वाले बांग्लादेश प्रीमियर लीग यानी बीपीएल के अगले सीजन के लिए भी नीलामी की तैयारी है. इस बीच वहां से बड़ी खबर आई है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने BPL को एक बार फिर विवादों से बचाने के लिए बड़ा और कड़ा फैसला लिया है. बोर्ड ने उन खिलाड़ियों को नीलामी की अंतिम सूची से बाहर कर दिया है, जिन पर फिक्सिंग से जुड़ी गतिविधियों में शामिल होने का संदेह जताया गया है. बोर्ड ने ऐसे कुल 8 खिलाड़ियों को बाहर किया है.

यह प्लेयर नीलामी के नए ड्रॉफ्ट में शामिल थे. BCB की इंटीग्रिटी यूनिट ने टरेड फ्लैग जोन’ में रखा था. यह कदम टूर्नामेंट की छवि को साफ रखने की कोशिश माना जा रहा है. क्रिकबज ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि अब ये खिलाड़ी नीलामी में शामिल नहीं हो पाएंगे. रिपोर्ट के अनुसार, BCB के उपाध्यक्ष और BPL गवर्निंग काउंसिल के सदस्य शाहावत हुसैन ने इसकी पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि बोर्ड किसी भी कीमत पर फिक्सिंग विवादों को दोबारा उठने नहीं देना चाहता.

इंटीग्रिटी यूनिट की रिपोर्टए लेक्स मार्शल के नेतृत्व में तैयार की गई है. इसी रिपोर्ट के आधार पर अंतिम ड्राफ्ट सूची तैयार की गई. बाद में उसे सभी फ्रेंचाइजी टीमों को भेज दिया गया, जिन खिलाड़ियों को हटाया गया, उन्हें रिपोर्ट में ‘रेड फ्लैग’ कैटेगरी में रखा गया. बोर्ड ने साफ कर दिया कि इस मामले पर वे इससे ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं कर सकते.

Add Zee News as a Preferred Source


इन 8 खिलाड़ियों को किया गया बाहर

अनामुल हक बिजॉय मोसद्दक हुसैन शोफिउल इस्लाम अलाउद्दीन बाबू सुंजामुल इस्लाम मिजानुर रहमान निहादुज्जमां मुनीर हसन खान

बाहर होने वालों में 3 इंटरनेशनल खेल चुके हैं

नीलामी से बाहर होने वाले सभी खिलाड़ी पिछले ड्राफ्ट का हिस्सा थे. जो घरेलू क्रिकेट खेल चुके हैं. हैरानी की बात ये है कि इनमें से तीन तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं. इनमें अनामुल हक बिजॉय का नाम है, जिन्होंने 8 टेस्ट, 49 वनडे और टी20 भी खेला. दूसरा नाम है मोसद्दक हुसैन जो देश के लिए 4 टेस्ट, 43 वनडे, 33 T20I खेल चुके हैं. तीसरा नाम है शोरिफुल इस्लाम जो अब तक 100 से ज्यादा इंटरनेशल मुकाबले खेल चुके हैं.

900 पेज की रिपोर्ट के बाद आया बड़ा एक्शन

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने यह डिसीजन उसी स्वतंत्र जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है, जिसने लगभग 900 पेज की डिटेल जांच रिपोर्ट BCB को सौंपी थी. रिपोर्ट में करीब 18-19 लोगों के नाम आए थे, जिनमें 8-10 खिलाड़ी फिक्सिंग से जुड़े संदेह के दायरे में पाए गए. इसी रिपोर्ट के बाद बोर्ड ने शून्य-सहनशीलता (Zero Tolerance) नीति के तहत कड़ा कदम उठाते हुए इन खिलाड़ियों को बाहर कर दिया.

ये भी पढ़ें: Rohit Sharma का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटा…35 साल के बल्लेबाज ने रच डाला इतिहास…इस मामले में सभी दिग्गजों को पछाड़ा



Source link