Last Updated:
Ujjain News: महाकाल की नगरी उज्जैन मे भुत जल्दी एक ऐसा पल आने वाला है. जहाँ एक साथ 22 दूल्हों की शोभायात्रा निकलेगी. जिसमे मध्यप्रदेश सीएम डॉ. मोहन यादव के बेटे भी शामिल होंगे. इस आयोजन में परोसे जाने वाले पकवान भी खास होंगे. आइए जानते है पूरा शादी का शेड्यूल.
उज्जैन जिले के सांवरा खेड़ी में 30 नवंबर को आयोजित होने वाले भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के छोटे पुत्र डॉ. अभिमन्यु यादव का विवाह खरगोन की डॉ. इशिता के साथ संपन्न होगा. समारोह की तैयारियों के तहत स्थल पर पाँच विशाल डोम तैयार किए जा रहे हैं, जहाँ कुल 22 नवयुगल जीवनबंधन में बंधेंगे. इन्हीं में मुख्यमंत्री के पुत्र का विवाह भी शामिल है. इस विशेष आयोजन में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल सहित प्रदेश सरकार के कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और प्रमुख अतिथि उपस्थित रहेंगे.

कार्यक्रम से जुड़े नंदलाल यादव, नारायण यादव और कलावती यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री की इस पहल से 44 परिवारों को लाभ मिलेगा. सम्मेलन में शामिल सभी कन्याओं के कन्यादान हेतु आवश्यक संपूर्ण सामग्री मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के परिवार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है.

आगामी सामूहिक विवाह समारोह में कुल 24 वर–वधू जोड़ों की शिरकत होगी. इनमें 12 जोड़े अन्य पिछड़ा वर्ग, 6 सामान्य वर्ग और 6 अनुसूचित जाति से हैं. वहीं 21 दुल्हनों में 14 ओबीसी, 4 सामान्य, 5 एससी और 1 एसटी वर्ग की कन्याएँ शामिल हैं, जो इस विशेष मंच पर अपना गृहस्थ जीवन आरंभ करेंगी. 30 नवंबर की सुबह 8 बजे होटल इम्पीरियल चौराहे से विशाल सामूहिक बारात का शुभारंभ होगा. यह बारात मां शिप्रा के पावन तट—डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर ब्रिज के समीप स्थित विवाह स्थल—तक पहुंचेगी. वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी में एक ही मंच पर सभी जोड़ियों का वरमाला समारोह आयोजित किया जाएगा.
Add News18 as
Preferred Source on Google

मुख्य विवाह संस्कार—पाणिग्रहण, सप्तपदी और अन्य वैदिक विधियाँ—सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक संपन्न होंगी.इसके लिए परिसर में 22 सुंदर सजे मंडप तैयार किए गए हैं. यादव परिवार की ओर से प्रत्येक नवदंपति को नई जिंदगी की शुरुआत के लिए भरपूर गृहस्थी सामग्री भेंट की जाएगी. जिसमे<br />सोने का मंगलसूत्र, चाँदी की पायल और बिछिया, पलंग, सोफा सेट, गद्दे, अलमारी, सेंटर टेबल, बेडशीट, वर–वधू परिधान, 21 प्रकार के बर्तन, एक डिनर सेट और साथ ही एक मोटरसाइकिल शामिल है.इतना ही नही यादव परिवार ने आगंतुकों से अनुरोध किया है कि वे समारोह में किसी भी प्रकार का उपहार लेकर न आएँ.

अखिल भारतीय यादव समाज के अध्यक्ष नंदलाल यादव के अनुसार समाज द्वारा हर साल आयोजित किए जाने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन में इस बार कुल 22 जोड़े जीवनसाथी बनेंगे. इनमें 17 जोड़े यादव समाज से जबकि 5 जोड़े अन्य समाजों से शामिल होंगे. सुबह 9 बजे हरी फाटक से सामूहिक शोभायात्रा प्रारंभ होकर आयोजन स्थल तक पहुंचेगी. इसके बाद लगभग 11:30 बजे विवाह के फेरे वैदिक विधि से संपन्न किए जाएंगे. समारोह में भोजन के रूप में दो तरह की मिठाइयाँ, सब्जी–पूरी और नमकीन परोसा जाएगा. साथ ही सभी नवविवाहित जोड़ों को 51 हजार रुपए के गृहस्थी सामग्री उपहार स्वरूप प्रदान की जाएगी.

कार्यक्रम की विशेषता यह है कि 30 नवंबर को निकलने वाली भव्य शोभायात्रा में 22 दूल्हों की एक साथ यात्रा होगी, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पुत्र डॉ. अभिमन्यु यादव भी शामिल रहेंगे.यह आयोजन सादगी के साथ लेकिन गरिमामय वातावरण में होगा।.शादी में प्रदेश के चुनिंदा विशेष अतिथियों को ही आमंत्रित किया गया है.सांवरा खेड़ी में होने वाले इस सामूहिक विवाह समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल की उपस्थिति संभावित है.साथ ही मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट, प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, दोनों परिवारों के नजदीकी परिजन, प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी तथा भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी भी शामिल हो सकते हैं.

.मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव की सगाई लगभग पाँच महीने पहले खरगोन के किसान दिनेश पटेल की बेटी डॉ. इशिता से हुई थी.अभिमन्यु वर्तमान में भोपाल के एलएनसीटी मेडिकल कॉलेज से एमएस (सर्जरी) की पढ़ाई कर रहे हैं और फिलहाल सेकेंड ईयर में हैं. इसी तरह डॉ. इशिता भी एमबीबीएस के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही है.

डॉ. मोहन यादव की बेटी डॉ. आकांक्षा यादव, दिनेश यादव परिवार की बहू हैं. अब उनकी बेटी इशिता भी मुख्यमंत्री के परिवार की नई बहू बनने जा रही है.इस तरह दोनों परिवारों के बीच पहले से ही आत्मीय संबंध मौजूद हैं.