Dewald Brevis Catch: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रांची में खेले जा रहे पहले वनडे में डेवाल्ड ब्रेविस ने करिश्माई कैच लेकर क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी. पॉइंट की दिशा में फील्डिंग करते हुए ब्रेविस ने भारतीय बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ का अद्भुत कैच लपका. उनके इस प्रयास को देखकर नॉन-स्ट्राइक पर खड़े विराट कोहली की आंखें तो मानो खुली की खुली रह गई. उन्हें यकीन ही नहीं रो रहा था कि आखिर ब्रेविस ने पलक झपकते इतना बेहतरीन कैच कैसे पकड़ लिया.
लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे ऋतुराज गायकवाड़ साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची वनडे में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके. दिलचस्प बात ये है कि आईपीएल में उनकी टीम CSK से साथ खेलने वाला खिलाड़ी ही उनका दुश्मन निकला. जी हां, ‘बेबी एबी’ के नाम से मशहूर डेवाल्ड ब्रेविस ने शानदार कैच लेकर ऋतुराज को पवेलियन की राह दिखाई.
डेवाल्ड ब्रेविस ने पकड़ा करिश्माई कैच
रांची में चल रहे वनडे में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. दो विकेट गिरने के बाद नंबर-4 पर ऋतुराज गायकवाड़ बल्लेबाजी करने उतरे, लेकिन वो सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हुए. 27वें ओवर में ओटनील बार्टमैन की गेंद पर उन्होंने पॉइंट्स की तरफ तेज तर्रार शॉट खेला. गेंद गोली की रफ्तार से निकली, लेकिन डेवाल्ड ब्रेविस चीते की रफ्तार से उसपर लपके. उन्होंने अपने दाहिने तरफ छलांग लगाई और एक हाथ से सनसनीखेज कैच पकड़ा.
— Prateek (@prateek_295) November 30, 2025
विराट कोहली के भी उड़े होश
डेवाल्ड ब्रेविस का अद्भुत कैच देखकर दूसरे छोर पर खड़े विराट कोहली भी हैरान हो गए. उनका रिएक्शन ये बताने के लिए काफी है कि साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी का ये कैच कितना खास है.
IND vs SA: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, वॉशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा.
साउथ अफ्रीका: रयान रिकेल्टन, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्जके, टोनी डी जॉर्जी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, प्रेनेलन सुब्रायन, नांद्रे बर्गर, ओटनील बार्टमैन.