नई दिल्ली. अपने घरेलू मैदान पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज में जबरदस्त प्रदर्शन करना चाहेगी. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैच रांची, रायपुर और विशाखापत्तनम में 30 नवंबर, 3 दिसंबर और 6 दिसंबर को खेले जाएंगे. चोट की वजह से शुभमन गिल और उप कप्तान श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में केएल राहुल मेजबान टीम की कप्तानी करेंगे. मेहमान साउथ अफ्रीकी टीम टेम्बा बावुमा की अगुआई में खेलेगी.
25 साल में साउथ अफ्रीका को टेस्ट सीरीज जिताने के बाद टेम्बा बावुमा इंडिया में वनडे सीरीज भी जीतना चाहेंगे. 50 ओवर के मैचों में रोहित शर्मा और विराट कोहली मैदान पर वापसी करेंगे. दोनों पूर्व इंडियन कैप्टन ने आखिरी बार 25 अक्टूबर को सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच खेला था. उस मैच में उन्होंने अपने परफॉर्मेंस से सबको इम्प्रेस किया था. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 94 वनडे मैच खेले जा चुके हैं जहां भारत को 40 में जीत मिली है वहीं साउथ अफ्रीका ने 51 वनडे में बाजी मारी है. तीन मुकाबले बेनतीजा रहे.
भारत साउथ अफ्रीका वनडे में रिकॉर्ड.
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे से जुड़े आंकड़े:-
सबसे बड़ा टोटल: 25 अक्टूबर, 2015 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने 50 ओवर में 438/4 रन बनाए.
सबसे कम टोटल: 5 नवंबर, 2023 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में साउथ अफ्रीका ने 27.1 ओवर में 83/10 रन बनाए.
सबसे बड़ी जीत (रनों से): इंडिया ने 5 नवंबर, 2023 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में साउथ अफ्रीका को 243 रन से हराया.
सबसे बड़ी जीत (विकेटों से): साउथ अफ्रीका ने 25 नवंबर, 2005 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में इंडिया को 10 विकेट (189 रन का टारगेट) से हराया.
सबसे छोटी जीत (रनों से): इंडिया ने 15 जनवरी, 2011 को जोहान्सबर्ग में साउथ अफ्रीका को 1 रन (191 रन का टारगेट) से हराया.
सबसे छोटी जीत (विकेटों से): इंडिया ने 18 जनवरी 2011 को केप टाउन में साउथ अफ्रीका को 2 विकेट (221 रन का टारगेट) से हराया.
सबसे ज्यादा रन: भारत के सचिन तेंदुलकर ने 57 ODI मैचों में 2001 रन बनाए.
सबसे ज्यादा स्कोर: भारत के सचिन तेंदुलकर ने 24 फरवरी, 2010 को ग्वालियर में 147 गेंदों पर नाबाद 200 रन बनाए.
सबसे ज्यादा शतक: साउथ अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक और एबी डिविलियर्स ने 6-6 शतक बनाए.
सबसे ज्यादा अर्धशतक: राहुल द्रविड़ ने 14 अर्धशतक बनाए.
सबसे ज्यादा डक: इंडिया के अनिल कुंबले ने 40 ODI में 5 ज़ीरो बनाए.
सबसे ज्यादा छक्के: साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स ने 32 ODI में 41 छक्के लगाए.
एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के: 25 अक्टूबर, 2015 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 61 गेंदों पर 119 रन की पारी के दौरान एबी डिविलियर्स ने 11 छक्के लगाए.
एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन: 2018 में इंडिया के साउथ अफ्रीका दौरे के दौरान विराट कोहली ने छह ODI में 558 रन बनाए.
सबसे ज्यादा विकेट: साउथ अफ्रीका के शॉन पोलक ने 33 ODI में 48 विकेट लिए.
सबसे ज्यादा कैच: भारत के विराट कोहली ने 31 ODI में 23 कैच पकड़े.
सबसे बड़ी पार्टनरशिप: 9 मार्च 2000 को कोच्चि में साउथ अफ्रीका के गैरी कर्स्टन (115) और हर्शल गिब्स (111) के बीच पहले विकेट के लिए 235 रन.
सबसे ज्यादा मैच: भारत के सचिन तेंदुलकर ने 57 ODI खेले.
कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा मैच: साउथ अफ्रीका के हैंसी क्रोनिए ने 24 ODI खेले.
कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा जीत: साउथ अफ्रीका के हैंसी क्रोनिए ने 17 जीत हासिल की.
भारत ने अपने घर पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ कितने वनडे खेले हैं
भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने घर पर 32 वनडे खेले हैं जिसमें उसे 18 में जीत मिली है. वहीं 14 मुकाबलों में भारत को हार का सामना करना पड़ा है. टीम इंडिया 9 वनडे सीरीज साउथ अफ्रीका से भारत में खेल चुकी है. इस दौरान भारत को 6 सीरीज में जीत मिली है वहीं साउथ अफ्रीका ने दो बार सीरीज जीती है. एक सीरीज बराबरी पर खत्म हुई है.