IND vs SA: रांची वनडे में टीम का चौंकाने वाला फैसला, टॉस से पहले अचानक मैच से बाहर हुआ कप्तान

IND vs SA: रांची वनडे में टीम का चौंकाने वाला फैसला, टॉस से पहले अचानक मैच से बाहर हुआ कप्तान


भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज का आगाज आज से रांची में हो गया है. टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद दोनों देशों के बीच पहला वनडे इंटरनेशनल मैच रांची के जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है और टीम इंडिया को बल्लेबाजी का न्योता दिया है. साउथ अफ्रीकी टीम मैनेजमेंट ने इस मैच के लिए एक चौंकाने वाला फैसला किया है.

रांची वनडे में टीम का चौंकाने वाला फैसला

साउथ अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा को आराम दिया गया है और वह भारत के खिलाफ रांची के मैदान पर पहला वनडे इंटरनेशनल मैच नहीं खेल रहे हैं. तेम्बा बावुमा साउथ अफ्रीका के कप्तान हैं, लेकिन वह रांची में भारत के खिलाफ चल रहे पहले वनडे मैच में नहीं खेल रहे हैं. तेम्बा बावुमा की गैरमौजूदगी में एडेन मार्करम साउथ अफ्रीका की कप्तानी कर रहे हैं. टॉस के समय रवि शास्त्री से बात करते हुए एडेन मार्करम ने कहा कि तेम्बा बावुमा को वनडे सीरीज के पहले मैच से आराम दिया गया है.

Add Zee News as a Preferred Source


तीन स्पिनर्स के साथ उतरी भारतीय टीम

भारतीय टीम इस मुकाबले में तीन स्पिनर्स के साथ उतरी है, जबकि साउथ अफ्रीका ने 4 सीमर्स और एक स्पिनर को इस मुकाबले के लिए चुना है. केशव महाराज और तेम्बा बावुमा इस मैच में नहीं खेल रहे हैं. तेम्बा बावुमा के स्थान पर एडेन मार्करम साउथ अफ्रीकी टीम की कमान संभाल रहे हैं. टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मुकाबलों की वनडे सीरीज 0-2 से गंवाई थी. ऐसे में टीम इंडिया वनडे सीरीज को जीतकर हिसाब बराबर करना चाहेगी.

ऋतुराज गायकवाड़ की वापसी

चोटिल शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में केएल राहुल भारतीय टीम की कमान संभाल रहे हैं. इस टीम में ऋतुराज गायकवाड़ की वापसी भी हुई है. विराट कोहली और रोहित शर्मा की मौजूदगी में टीम इंडिया इस मैच में मजबूत आत्मविश्वास के साथ उतरी है. हालांकि, ऋषभ पंत को इस मुकाबले से आराम दिया गया है. रांची में रविवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. इस मुकाबले के दौरान बारिश की आशंका नहीं है.

रांची के मैदान का इतिहास

रांची के मैदान पर विशाल स्कोर बनाना मुश्किल है. यहां वनडे इतिहास में सिर्फ एक ही पारी में 300 रन का आंकड़ा छुआ गया है. इस पिच पर 270 रन के टारगेट का पीछा करना भी आसान नहीं रहा है. यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 2 मैच अपने नाम किए हैं. टॉस जीतने वाली टीम ने 2 मुकाबले जीते हैं. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 94 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी रहा है. साउथ अफ्रीकी टीम ने इस दौरान 51 मैच जीते, जबकि 40 मैच टीम इंडिया के नाम रहे.

प्लेइंग इलेवन

भारत: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, वॉशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा.

साउथ अफ्रीका: रयान रिकेल्टन, क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), मैथ्यू ब्रीत्जके, टोनी डी जोरजी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, प्रेनेलन सुब्रायन, नंद्रे बर्गर, ओटनील बार्टमैन.



Source link