VIDEO: वाह क्या शॉट है…विराट कोहली के इस छक्के पर फिदा हुई दुनिया…आग की तरह फैला वीडियो

VIDEO: वाह क्या शॉट है…विराट कोहली के इस छक्के पर फिदा हुई दुनिया…आग की तरह फैला वीडियो


IND vs SA Virat Kohli brilliant six: विराट कोहली जब अपने रंग में होते हैं तो खूबसूरत बैटिंग करते हैं. उनके चाहने वालों के लिए यह पल बेहद खास होता है. फैंस उनके चौके-छक्कों पर झूमते हैं. आज यह मौका रांची के दर्शकों को मिला है, क्योंकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में बैटिंग करने उतरे विराट कोहली बढ़िया लय में दिखे हैं. उन्होंने क्रीज पर आते ही बाउंड्री लगाना शुरू किया. अपनी पारी का पहला छक्का साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर के सिर के ऊपर से मारा. विराट ने जिस खूबसूरती से यह छक्का मारा वो देखने लायक था. बल्ले से लगते ही गेंद सीधा दर्शकों के बीच जा गिरी.

दरअसल, तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर 8वां ओवर डालने आए थे. इस ओवर की 5वीं बॉल उन्होंने गुड लेंथ फेंकी, जिस पर विराट ने जगह बनाई और गेंद को लॉन्ग ऑफ के ऊपर से दर्शकों के पास भेज दिया. जिसने भी कोहली का ये सिक्स देखा वो तालियां बजाए बिना नहीं रूका. अब कोहली के इस सिक्स का वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है.

दरअसल, भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का आगाज हो चुका है. रांची में पहला वनडे चल रहा है. साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी है. टीम इंडिया पहले बैटिंग करने उतरी और उसने 25 रनों पर पहला विकेट गंवा दिया. यशस्वी जायसवाल सिर्फ 18 रन बनाकर आउट हो गए. उन्होंने 2 चौके और 1 छक्का लगाया. इसके बाद क्रीज पर आए विराट कोहली ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर पारी को संभाला और शानदार बैटिंग कर रहे हैं.

मैच का हाल

खबर लिखे जाने तक 17 ओवर का खेल हो चुका है. टीम इंडिया ने 1 विकेट खोकर 126 रन बना लिए हैं. यशस्वी जायसवाल 18 रन बनाकर आउट हो चुके हैं. रोहित शर्मा 47 और विराट कोहली भी 47 रन बनाकर नाबाद हैं. दोनों के बीच 83 बॉल पर 101 रनों की साझेदारी हो चुका है. टीम इंडिया मजबूत स्थिति में दिख रही है.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI)- रयान रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, टोनी डी ज़ोरज़ी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, प्रेनेलन सुब्रायन, नंद्रे बर्गर, ओटनील बार्टमैन

इंडिया (प्लेइंग XI)– रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा

ये भी पढ़ें: 10 चौके 8 छक्के 113 रन…इधर सब IND vs SA वनडे में उलझे, उधर ईशान किशन ने गर्दा उड़ा दिया..कहां बिखेरा जलवा?





Source link