मंदसौर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित: कलेक्टर अदिति गर्ग ने सीएम हेल्पलाइन और फसल बीमा से जुड़े मामले सुलझाने पर दिया अवॉर्ड – Mandsaur News

मंदसौर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित:  कलेक्टर अदिति गर्ग ने सीएम हेल्पलाइन और फसल बीमा से जुड़े मामले सुलझाने पर दिया अवॉर्ड – Mandsaur News



मंदसौर में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के तहत जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 35 शाखाओं और 172 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के उत्कृष्ट कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सुशासन भवन में हुई साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में कलेक्टर और बैंक प्रशासक श

.

बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशन में बैंक ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं, जिससे बैंक की लाभप्रदता बढ़ी है। इसी के चलते बैंकिंग कार्यों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया गया था।

इन कामों के लिए मिला सम्मान सम्मान पाने वालों में वसूली, एनपीए में कमी, खातों में अमानत बढ़ाने, ऋण वितरण, केसीसी वितरण, फंड और खाद प्रबंधन, सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के त्वरित समाधान और फसल बीमा से जुड़े कार्यों में बेहतरीन काम करने वाले कर्मचारी शामिल रहे।

इस मौके पर कलेक्टर ने कहा कि उत्कृष्ट कर्मचारियों का सम्मान उनके मनोबल को बढ़ाता है और दूसरों को भी बेहतर काम करने की प्रेरणा देता है, जिससे संस्था की कार्यक्षमता और विकास में तेजी आती है।



Source link