मैरिज गार्डन में हंगामा…: निकाह रिसेप्शन पार्टी में पहुंची पहली पत्नी, नई दुल्हन को छोड़कर स्टेज से भागा दूल्हा – Gwalior News

मैरिज गार्डन में हंगामा…:  निकाह रिसेप्शन पार्टी में पहुंची पहली पत्नी, नई दुल्हन को छोड़कर स्टेज से भागा दूल्हा – Gwalior News



मुस्लिम युवक को दूसरी शादी करना महंगा पड़ गया। चोरी छिपे शादी के बाद शनिवार को रिसेप्शन समारोह चल रहा था। समारोह में उसकी पहली पत्नी पहुंची तो दूल्हा स्टेज से भाग गया। महिला ने मैरिज गार्डन में जमकर हंगामा किया और पुलिस बुला ली। पुलिस ने समझाइश देकर

.

दहेज के लिए की मारपीट, केस दर्ज कंपू ईदगाह निवासी नेहा खान (30) का निकाह 17 दिसंबर 2023 को इस्लामपुर निवासी जीशान से हुआ था। विवाद के कुछ दिन बाद जीशान नेहा से दहेज की मांग करते हुए मारपीट करने लगा। परेशान होकर नेहा ने थाने में FIR दर्ज कराई।

मारपीट में ढाई महीने का बच्चा पेट में ही खत्म महिला ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद ही वह गर्भवती हो गई थी, लेकिन पति और सास की लगातार मारपीट ने उसके गर्भ पर इतनी गंभीर चोट पहुंचाई कि ढाई महीने का मासूम बच्चा पेट में ही खत्म हो गया। पीड़िता ने मेडिकल जांच कराई और उसके सभी दस्तावेज भी पुलिस को सौंप दिए, मगर इसके बाद भी उसकी सुनवाई नहीं हो रही है।

कोर्ट के बुलाने पर भी नहीं पहुंचा युवक जीशान कोर्ट के बुलाने पर भी जीशान नहीं पहुंचा। शनिवार को नेहा को पड़ोसियों से सूचना मिली कि उसका पति दूसरी शादी कर रहा है। नेहा पहुंची तो रिसेप्शन पार्टी चल रही थी। दूल्हा और दुल्हन स्टेट पर खड़े थे। तभी नेहा वहां पहुंच गई। पहली पत्नी नेहा को देखते ही जीशान स्टेट से कूदकर भाग गया। थाना प्रभारी आलोक सिंह परिहार का कहना है कि पुलिस जांच कर रही है।

नई दुल्हन और उसका परिवार कार्यक्रम छोड़कर चला गया नेहा ने जमकर हंगामा किया और 112 को फोन कर पुलिस बुला ली। पुलिस ने समझाइश देकर महिला को शांत कराया और पार्टी रुकवाई। दूसरी लड़की का परिवार भी कार्यक्रम छोड़कर चला गया। महिला का कहना है कि वह कई बार थाने के चक्कर लगा चुकी है, लेकिन कार्रवाई की बजाय उसे केवल आश्वासन ही मिल रहा है।



Source link