अनूपपुर में गणना पत्रक का डिजिटाइजेशन 97.48% पूरा: मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य लक्ष्य के करीब, 5.26 लाख पत्रक डिजिटाइज्ड – Anuppur News

अनूपपुर में गणना पत्रक का डिजिटाइजेशन 97.48% पूरा:  मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य लक्ष्य के करीब, 5.26 लाख पत्रक डिजिटाइज्ड – Anuppur News



गणना पत्रक का डिजिटाइजेशन 97.48% पूरा

अनूपपुर जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का कार्य कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षल पंचोली के निर्देशानुसार जारी है। यह कार्य अपने निर्धारित लक्ष्य के करीब पहुंच गया है।

.

जिले में 1 दिसंबर को शाम 4 बजे तक कुल 5 लाख 26 हजार 200 मतदाताओं के गणना पत्रक डिजिटाइज्ड किए जा चुके हैं। जिले में मतदाताओं की कुल संख्या 5 लाख 39 हजार 793 है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षल पंचोली ने बताया कि जिले के मतदान केंद्रों पर बीएलओ और उनके सहायक गणना पत्रकों के डिजिटाइजेशन का कार्य कर रहे हैं। अब तक जिले में कुल 97.48 प्रतिशत डिजिटाइजेशन कार्य पूरा हो चुका है।

विधानसभा क्षेत्र अनूपपुर में लक्ष्य का 95.44 प्रतिशत, विधानसभा क्षेत्र कोतमा में 97.33 प्रतिशत और विधानसभा क्षेत्र पुष्पराजगढ़ में 99.40 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। अनूपपुर में 1,73,292, कोतमा में 1,49,221 और पुष्पराजगढ़ में 2,03,687 गणना पत्रक डिजिटाइज्ड किए गए हैं।

कलेक्टर ने उन मतदाताओं से अपील की है जिन्होंने अब तक अपने गणना पत्रक बीएलओ को वापस नहीं किए हैं, वे उन्हें तत्काल उपलब्ध कराएं। इससे अनूपपुर जिले में शेष बचे मतदाताओं की मैपिंग और डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण किया जा सके।



Source link