क्या होता है पावर कोच? आम कोच से कितना अलग होगा रोल, जिसे निभाने जा रहे रसेल?

क्या होता है पावर कोच? आम कोच से कितना अलग होगा रोल, जिसे निभाने जा रहे रसेल?


Last Updated:

Andre Russell: जमैका के आंद्रे रसेल सिर्फ कोलकाता नाइटराइडर्स का ही हिस्सा नहीं है, वह फ्रेंचाइजी की ग्लोबल टीमों- अबू धाबी नाइटराइडर्स, ट्रिनबागो नाइटराइडर्स और एलए नाइटराइडर्स का भी अभिन्न अंग हैं. पिछले साल 13 मैच में 167 रन और आठ विकेट के साथ उनका रिकॉर्ड बेहद साधारण रहा था.

ख़बरें फटाफट

आंद्रे रसेल और शाहरुख खान

नई दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरूख खान ने आईपीएल टीम कोलकाता नाइटराइडर्स से संन्यास लेने वाले वेस्टइंडीज के क्रिकेटर आंद्रे रसेल के योगदान की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर उनके लिए लंबा संदेश लिखा है. रसेल अब केकेआर के प्लेयर्स को पावर हिटिंग सिखाएंगे. यानी गेंद को मैदान से बाहर पहुंचाने की कला.

आक्रामक हरफनमौला रसेल ने 16 दिसंबर को होने वाली मिनी नीलामी से पहले रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से संन्यास की घोषणा के साथ बताया कि वह तीन बार की विजेता केकेआर के कोचिंग स्टाफ में ‘पावर कोच’ के तौर पर शामिल होंगे. शाहरूख ने एक्स पर लिखा:

बेहतरीन यादों के लिए शुक्रिया आंद्रे. चमकते कवच में हमारा शूरवीर. केकेआर के लिए आपका योगदान इतिहास में दर्ज हो गया और अब एक खिलाड़ी के तौर पर नये अध्याय की शुरुआत. पावर कोच , जो अपना ज्ञान, अनुभव और ताकत का राज केकेआर के खिलाड़ियों के साथ साझा करेगा.

रसेल कितने साल से केकेआर के साथ हैं?
37 साल के रसेल आईपीएल 2014 से केकेआर टीम का अभिन्न अंग रहे हैं. शाहरूख ने आगे लिखा, ‘कोई और जर्सी तुम पर अच्छी नहीं लगेगी. टीम और खेलप्रेमियों की तरफ से ढेर सारा प्यार.’

रसेल पहले किस टीम से खेलते थे?
आंद्रे रसेल 2012 से आईपीएल का एक भी सत्र नहीं छोड़ा है, उन्होंने अपनी शुरुआती दो सत्र में दिल्ली की फ्रेंचाइजी (तब दिल्ली डेयरडेविल्स) का प्रतिनिधित्व करने के बाद 2014 से केकेआर के साथ है.

क्या है रसेल का आईपीएल रिकॉर्ड?
अपने बल्ले और गेंद से मैच का रूख किसी भी समय मोड़ने की क्षमता रखने वाले आंद्रे रसेल के नाम 140 मैचों में 174.18 की स्ट्राइक रेट से 2651 रन बनाए है. उन्होंने 123 विकेट लिए है.

About the Author

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें

homecricket

क्या होता है पावर कोच? आम कोच से कितना अलग होगा रोल, जिसे निभाने जा रहे रसेल?



Source link