Last Updated:
Animal Health Care Tips: बुरहानपुर में ठंड के मौसम में पशुओं में सर्दी, जुकाम, बुखार, खुरपका, मुंहपका, एफएमडी और ब्रोंकाइटिस जैसी बीमारियां बढ़ जाती हैं. एक्सपर्ट डॉक्टर अजय रघुवंशी ने बताया कि इन बीमारियों से बचाव के लिए कुछ उपायों के बारे में बताया है.
बुरहानपुर. यदि आप भी पशु पशुपालक हैं, तो आपके लिए जानकारी जरूरी है. क्योंकि ठंड के दिनों में पशुओं में सर्दी, जुकाम, बुखार, खुरपका, मुंहपका, एफएमडी ,ब्रोकोइटिस ऐसी बीमारियां अक्सर देखने में मिलती है, जिससे पशु दूध देना कम कर देते हैं और पशुओं की मौत भी हो जाती है. यदि आप भी इनसे बचाव चाहते हैं, तो एक्सपर्ट डॉक्टर अजय रघुवंशी के अनुसार आपको इन बीमारियों से बचने के लिए पशुओं को पर्याप्त गर्माहट सही पोषण और साफ सफाई देना जरूरी होता है. यदि आप इन तीन चीजों का ध्यान रखते हैं, तो आपके पशु बीमार नहीं होंगे.
एक्सपर्ट डॉक्टर ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम ने जब एक्सपर्ट डॉक्टर अजय रघुवंशी से बात की तो उन्होंने बताया कि ठंड के दिनों में अक्सर गाय भैंस में 6 बीमारियां देखने के लिए मिलती है, जिसमें सर्दी जुखाम बुखार खुरपाका मुंहपका एफएमडी ब्रोकोईटीस ऐसी बीमारियां है कि जो ठंड के दिनों में पशुओं को सबसे अधिक होती है. यदि आपके पशु आप इन बीमारियों से बचना चाहते हैं, तो आपको इनकी देखरेख करना पड़ेगी और इन तीन बातों का पालन करना होगा. यदि आप आपके पशुओं ठीक रखना चाहते हैं, तो पशुओं को पर्याप्त गर्माहट सही पोषण और साफ सफाई देना जरूरी होता है. इसलिए आपको विशेष तौर पर आपके बाड़े में जहां पर भी आप पशु बांनते हैं. वहां पर यह सभी व्यवस्था करना होगी, जिससे बीमारियां आपके आसपास नहीं भटकेगी.
समय-समय पर कराए उपचार
ठंड का मौसम जैसे ही शुरू होता है, तो आप भी आपके पशुओं का पशु चिकित्सक डॉक्टर से उपचार करवाना शुरू कर दीजिए. यदि आप पहले ही उपचार करवा लेते हैं, तो आपके पशु इन बीमारियों की चपेट में नहीं आएंगे, जिससे उनके दूध देने की क्षमता कम नहीं होगी और वह कमजोर नहीं होंगे.
About the Author
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two and Half Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has…और पढ़ें