आरोपी को कठोर सजा की मांग, पीएम मोदी से भी की अपील।
रायसेन जिले के गौहरगंज में छह वर्षीय मासूम से रेप के आरोपी सलमान के पुलिस एनकाउंटर के बाद भी जनता में त्वरित न्याय की मांग जारी है। आरोपी ने हिरासत में ले जाते समय भागने की कोशिश की थी और पुलिस पर गोली चलाई थी, जिसके जवाब में पुलिस ने उसके पैर में गो
.
यह प्रदर्शन दोपहर से शाम तक चला। प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां लिए हुए थे, जिन पर “बेटियां मांगे इंसाफ, शॉर्ट एनकाउंटर नहीं… फांसी चाहिए” जैसे नारे लिखे थे। वे तेज धूप में चौराहे पर खड़े होकर अपनी मांग उठा रहे थे।
बेटियों के साथ हाथों में तख्तियां लिए किसान ने उठाई त्वरित न्याय की मांग।
रेप के आरोपी को पुलिस एनकाउंटर की बजाय फांसी दो
किसान ने स्पष्ट रूप से कहा कि रेप के आरोपी को पुलिस एनकाउंटर की बजाय कानूनी प्रक्रिया के तहत जल्द से जल्द फांसी दी जानी चाहिए। उनका मानना था कि इससे पीड़ित परिवार को पूर्ण न्याय मिल सकेगा।
उन्होंने अपनी मांगों को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी से भी अपील की। किसान ने ऐसे जघन्य अपराधों के लिए फांसी की सख्त सजा का कानून लागू करने की मांग की, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति ऐसा कृत्य करने की हिम्मत न जुटा सके।
किसान सुबह से शाम तक चौराहे पर डटे रहे। उन्होंने कहा था कि जब तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी उनकी बात सुनने नहीं आता, तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने प्रशासन की ओर से ध्यान न दिए जाने पर अन्न त्याग करने का संकल्प लेने की बात भी कही। रविवार शाम को मनासा पुलिस प्रदर्शन स्थल पर पहुंची और उन्हें थाने ले जाकर समझाइश दी, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।