बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पर्यटकों की संख्या बढ़ी: अक्टूबर-नवंबर में पिछले साल से 4,951 अधिक पर्यटक पहुंचे; कोर-बफर जोन बनी सफारी की पसंद – Umaria News

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पर्यटकों की संख्या बढ़ी:  अक्टूबर-नवंबर में पिछले साल से 4,951 अधिक पर्यटक पहुंचे; कोर-बफर जोन बनी सफारी की पसंद – Umaria News


बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व (BTR) में इस पर्यटन सीजन में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि देखी गई। अक्टूबर 2025 से नवंबर 2025 की अवधि में कुल 41,319 पर्यटक पहुंचे, जो पिछले की समान अवधि (अक्टूबर-नवंबर 2024) की तुलना में 4,951 अधिक हैं। इसमें लगभग 13.6 प्रतिशत

.

अक्टूबर में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, नवंबर में मामूली गिरावट

अक्टूबर में पर्यटकों की संख्या में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज हुई। इस महीने 20,824 पर्यटक पहुंचे, जबकि अक्टूबर 2024 में यह आंकड़ा 15,626 था। यानी इस साल 5,198 अधिक पर्यटक आए। इस बढ़ोतरी में कोर और बफर दोनों जोन की भूमिका रही, साथ ही विदेशी पर्यटकों की संख्या भी बढ़ी।

हालांकि, नवंबर 2025 में मामूली कमी देखी गई। नवंबर 2024 में 20,742 पर्यटक आए थे, जबकि नवंबर 2025 में यह संख्या 20,495 रही गई। यह 247 पर्यटकों की कमी को दर्शाता है। कुल मिलाकर, अक्टूबर-नवंबर 2025 में बीटीआर में 41,319 पर्यटक पहुंचे। कोर जोन में 30,424 भारतीय और 5,063 विदेशी पर्यटकों ने सफारी का आनंद लिया, वहीं बफर जोन में 5,538 भारतीय और 294 विदेशी पर्यटक पहुंचे।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व अपनी प्राकृतिक सुंदरता और वन्यजीवों के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर्यटक बाघों के साथ-साथ जंगली हाथी, अन्य शाकाहारी और मांसाहारी वन्य प्राणियों को भी आसानी से देख पाते हैं।



Source link