Skip to content

Madhya Pradesh Samachar

News Portal

  • Top Stories
    • FINANCE
    • HEALTH
    • BOLLYWOOD
    • FINANCIAL ADVISORS
  • AUTO
  • REAL STATE
  • SPORTS
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • About Us
  • Viral Videos
  • Home
Madhya Pradesh Breaking

बेटी की पढ़ाई या शादी, सब होगी आसान! पोस्ट ऑफिस की ये खास स्कीम मां-बाप को देगी आराम

Madhya Pradesh Samachar01/12/2025
बेटी की पढ़ाई या शादी, सब होगी आसान! पोस्ट ऑफिस की ये खास स्कीम मां-बाप को देगी आराम


Last Updated:December 01, 2025, 17:03 IST

Sukanya Samriddhi Yojana: सीधी डाकघर सहायक अधीक्षक राकेश पटेल ने बताया कि सुकन्या समृद्धि खाता 0 से 10 साल तक की बालिकाओं के लिए मात्र 250/- रुपये में खोला जा सकता है, जिस पर सर्वाधिक 8.2 प्रतिशत वार्षिक ब्याज देय है.

Sukanya Samriddhi Yojana: पोस्ट ऑफिस की लोकप्रिय सुकन्या समृद्धि योजना देशभर में बेटियों के सुरक्षित भविष्य की सबसे भरोसेमंद निवेश योजना बन चुकी है. 10 साल से कम उम्र की बालिकाओं के लिए शुरू की गई यह स्कीम बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का अहम हिस्सा है, जिसका उद्देश्य लड़कियों की उच्च शिक्षा और विवाह के लिए मजबूत आर्थिक आधार तैयार करना है.

मध्य प्रदेश में सीधी पोस्ट ऑफिस सहायक अधीक्षक राकेश पटेल ने लोकल को बताया कि डाकघर में यह खाता बेहद सरल प्रक्रिया से खोला जा सकता है. माता-पिता को बस आवेदन फॉर्म भरकर बच्ची का जन्म प्रमाण पत्र, आधार, पैन कार्ड और निवास प्रमाण प्रस्तुत करना होता है. खास बात ये कि बच्ची के जन्म के दिन अस्पताल की पर्ची के आधार पर भी खाता खुल सकता है और महज एक घंटे में पासबुक हाथ में मिल जाती है.

ब्याज दर बढ़िया
इस योजना की सबसे आकर्षक खासियत है 8.2% की उच्च ब्याज दर, जो तिमाही आधार पर कंपाउंड होती है. आज के समय में इतनी सुरक्षित और स्थिर ब्याज दर बहुत कम योजनाओं में देखने को मिलती है. इसके साथ ही निवेशकों को आयकर की धारा 80C के तहत टैक्स छूट का भी लाभ मिलता है. खाता खोलने के दिन से 15 वर्ष तक इसमें पैसे जमा किए जाते हैं और इसके बाद 6 साल का लीन पीरियड रहता है. कुल 21 साल की अवधि पूरी होने पर खाता मैच्योर होता है और पूरी राशि माता-पिता को मिल जाती है.

ये सुविधा भी 
बेटी की उच्च शिक्षा या शादी के लिए 18 वर्ष की उम्र पूरी होने पर खाते से 50% तक धनराशि निकाली जा सकती है, जिससे परिवारों को बड़ी आर्थिक राहत मिलती है. प्रमोद अग्निहोत्री ने बताया कि इस योजना का लाभ देशभर में लाखों बेटियों को मिल रहा है. यदि किसी माता-पिता की नौकरी दूसरे राज्य में लग जाती है, तो खाता आसानी से संबंधित राज्य के पोस्ट ऑफिस या बैंक में ट्रांसफर किया जा सकता है.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

Location :

Sidhi,Madhya Pradesh

First Published :

December 01, 2025, 17:03 IST

homemadhya-pradesh

बेटी की पढ़ाई या शादी, सब होगी आसान! ये खास स्कीम मां-बाप को देगी आराम



Source link

Tagged Government Scheme for Daughter, How to Open Sukanya Samriddhi Yojana Account, Post Office Scheme, Sukanya Samriddhi Yojana, Sukanya Samriddhi Yojana Interest, पोस्ट ऑफिस योजना, बेटी के लिए सरकारी योनजा, सुकन्या समृद्धि योजना, सुकन्या समृद्धि योजना खाता कैसे खोलें, सुकन्या समृद्धि योजना ब्याज

Post navigation

⟵ मंदसौर जेल में 200 कैदियों ने किया गीता पाठ: गीता जयंती पर जैन मुनि बोले- बुराई का रास्ता छोड़कर अच्छाई का मार्ग अपनाएं – Mandsaur News
4 या 5 दिसंबर, कब रखा जाएगा मार्गशीर्ष पूर्णिमा का व्रत? इस दिन सुख-समृद्धि के लिए ये उपाय जरूर करें ⟶

Related Posts

₹15 के जूस ने बदली किस्मत! गुड़गांव से सीखा हुनर… शिवपुरी में खोली दुकान, रोज 6 घंटे के अंदर चोखी कमाई
₹15 के जूस ने बदली किस्मत! गुड़गांव से सीखा हुनर… शिवपुरी में खोली दुकान, रोज 6 घंटे के अंदर चोखी कमाई

Last Updated:February 07, 2026, 22:00 IST Success Story: शिवपुरी के एक युवक ने गुड़गांव से काम सीखा, शिवपुरी में दुकान…

Aaj Ka Meen Rashifal 19 September 2025: मीन राशिवालों के लिए सुनहरा दिन, मिल सकते हैं खास मौके, लव लाइफ में आएगा रोमांस…
Aaj Ka Meen Rashifal 19 September 2025: मीन राशिवालों के लिए सुनहरा दिन, मिल सकते हैं खास मौके, लव लाइफ में आएगा रोमांस…

Last Updated:September 19, 2025, 03:31 IST Aaj Ka Meen Rashifal 19 September 2025: मीन राशि के जातकों के लिए आज…

CM शिवराज की सभा में ‘बन्द करो मतदान-बिक जाते हैं श्रीमान..’ के लगे नारे | raisen – News in Hindi
CM शिवराज की सभा में ‘बन्द करो मतदान-बिक जाते हैं श्रीमान..’ के लगे नारे | raisen – News in Hindi

सीएम शिवराज के सभा में नारे लगे. फाइल फोटो. रायसेन जिले में सीम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan)…

Sponsored

Social Media Marketing Agency

Archives

Categories