भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में मचा कलह, रोहित शर्मा और गौतम गंभीर में हुई बहस

भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में मचा कलह, रोहित शर्मा और गौतम गंभीर में हुई बहस


Last Updated:

Rohit Sharma-Gautam Gambhir Video: साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची वनडे मैच में टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 57 रनों की दमदार पारी खेली. आउट होने के बाद जब रोहित ड्रेसिंग रूम में गए तो गौतम गंभीर के साथ उनकी बात करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

रोहित शर्मा और गौतम गंभीर का बहस करते हुए वीडियो वायरल

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के सीनियर खिलाड़ियों और मैनेजमेंट के बीच इन दिनों सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. खास तौर से मुख्य कोच गौतम गंभीर को लेकर कई ऐसे दावे किए जा रहे हैं कि उनका सीनियर प्लेयर्स के साथ अनबन है. इन दावों के पुख्ता होने के कई सबूत भी मिल रहे हैं. ऐसी ही एक घटना साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची में खेले गए पहले वनडे मैच के दौरान देखने को मिला जब रोहित शर्मा आउट होकर ड्रेसिंग रूम में वापस लौटे.

रोहित मैच में 51 गेंद में 57 रन बनाकर आउट हुए. अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के भी लगाए. आउट होने के बाद जब रोहित ड्रेसिंग रूम में पहुंचे तो गौतम गंभीर से उनकी बात हुई, जिसका एक वीडियो क्लीप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इस वीडियो में रोहित शर्मा गंभीर के किसी बात पर असहमति जताते हुए अपना सिर हिलाते हुए दिखे. बातचीत के दौरान दोनों का चेहरा भी पूरी तरह से गंभीर दिख रहा है. इसी वजह से कहा जा रहा है कि टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में कलह मचा हुआ है.

विराट के साथ भी अनबन की खबर

सिर्फ रोहित शर्मा ही नहीं, गौतम गंभीर का विराट कोहली के साथ भी अनबन की खबर सामने आई है. सोशल मीडिया पर विराट कोहली के भी कुछ वीडियो क्लीप सामने आए हैं, जिसमें दोनों एक-दूसरे को इग्नोर करते हुए दिखे. मैच के बाद केक कटिंग के दौरान भी विराट कोहली अलग-थलग दिखे. इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट्स में भी दावा किया जा रहा है कि इन दोनों सीनियर खिलाड़ियों के साथ कोच की नहीं बन रही है.

क्या रहा मैच का नतीजा

रांची में खेले गए पहले वनडे के नतीजे की बात करें तो टीम इंडिया ने आखिरी ओवर में साउथ अफ्रीका को 17 रन से हराया. मैच में भारतीय टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली की शतकीय पारी से 349 रन का स्कोर खड़ा किया था. टीम इंडिया के इस स्कोर के जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम अंतिम ओवर में 332 रन बनाकर आउट हो गई.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में मचा कलह, रोहित शर्मा और गौतम गंभीर में हुई बहस



Source link