सागर में 5100 लोगों ने गीता का पाठ किया: सांसद लता वानखेड़े ने कहा- गीता का ज्ञान हमारे जीवन का मार्गदर्शन है – Sagar News

सागर में 5100 लोगों ने गीता का पाठ किया:  सांसद लता वानखेड़े ने कहा- गीता का ज्ञान हमारे जीवन का मार्गदर्शन है – Sagar News


वृंदावन बाग मंदिर में हुआ गीता महोत्सव का आयोजन।

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के मौके पर सोमवार को सागर में गीता महोत्सव मनाया गया। जिले का मुख्य कार्यक्रम वृंदावन बाग मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। इसमें जिला मुख्यालय पर 5100 गीतापाठियों ने गीता का सस्वर वाचन किया।

.

इस दौरान श्रीकृष्ण चित्र प्रदर्शनी और श्रीमद्भगवद्गीता के 15वें अध्याय का पाठ किया गया। गीता पाठ करने के लिए स्कूली बच्चे, संस्कृति स्कूल के विद्यार्थी समेत अन्य शामिल हुए। उन्होंने भी सस्वर गीता का पाठ किया।

इस दौरान सांसद डॉ. लता वानखेड़े, महापौर संगीता तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, कलेक्टर संदीप जीआर समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और शहरवासी शामिल हुए।

कार्यक्रम में संस्कृति स्कूल के बच्चे हुए शामिल।

नई पीढ़ी को मिलेगा गीता का ज्ञान सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने कहा कि गीता ज्ञान का वो अस्त्र है तो हमारे अंदर की कुंठाओं को दूर करके एक सुयोग्य मार्ग पर ले जाने का काम करता है। शासन का यह आयोजन सराहनीय है। इस आयोजन से नई पीढ़ी के लिए गीता का ज्ञान मिलेगा। गीता ग्रंथ का ज्ञान हमारे जीवन का मार्गदर्शक है। सभी को गीता का ज्ञान अपने जीवन में उतरना चाहिए।

इस दौरान नेता, अफसर और शहरवासियों ने भी गीता पाठ किया।

इस दौरान नेता, अफसर और शहरवासियों ने भी गीता पाठ किया।

गीता महोत्सव का आयोजन जिला मुख्यालय के अलावा विकासखंड स्तर पर भी किया गया।



Source link