3 घंटे चार्ज… पूरे दिन गर्माहट, 8वीं पास दीपक की सिगड़ी छा गई, होटल वाले भी दे रहे ऑर्डर

3 घंटे चार्ज… पूरे दिन गर्माहट, 8वीं पास दीपक की सिगड़ी छा गई, होटल वाले भी दे रहे ऑर्डर


Last Updated:

Burhanpur News: बुरहानपुर के 8वीं पास दीपक तायडे ने कमाल कर दिखाया है. उन्होंने ऐसी सिगड़ी तैयार की है, जो 3 घंटे चार्ड करने पर पूरा दिन चल जाएगी. इतना ही नहीं इस पर खाना भी बनाया जा सकता है. लोगों का दीपक का ये इनोवेशन पसंद आ रहा है.

बुरहानपुर. मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के मोहम्मदपुरा क्षेत्र में रहने वाले दीपक तायडे ने एक ऐसी इलेक्ट्रॉनिक सिगड़ी बनाई है, जो लोगों को बहुत पसंद आ रही है. लोग उन्हें ऑर्डर देकर बनवा रहे हैं. 8वीं पास दीपक ने यह सिगड़ी ₹2000 में तैयार की है. इस सिगड़ी को 3 घंटे चार्ज करना पड़ता है, फिर यह 24 घंटे आराम से चल जाती है. आप इस पर खाना भी बना सकते हैं कई लोग अपने होटल में अब इनका इस्तेमाल कर रहे हैं.

लोकल 18 की टीम ने जब युवक दीपक से बात की तो उन्होंने बताया कि इसमें कंप्यूटर में लगने वाला फैन लगाया गया है और इसमें एक बैटरी लगी हुई है जिसको 3 घंटे तक चार्जिंग किया जाता है. 3 घंटे यदि आप चार्जिंग करते हैं तो 24 घंटे इसको चला सकते हैं. यह सिगड़ी ऐसी है कि आप इसमें लकड़ी कोयला और कागज भी जला सकते हैं. जिस पर आप आसानी से खाना भी बना सकते हैं. इसकी हवा जैसे आप कम करेंगे उस हिसाब से आपको अंगार मिलना शुरू होगा.

कैसे तैयार हुई सिगड़ी?
दीपक बताते हैं कि इसको बनाने के लिए लोहे का सरिया, एक छोटा सा बॉक्स बैटरी और कंप्यूटर में लगने वाला एक छोटा बॉक्स और वायरिंग का इस्तेमाल किया गया है. एक चार्जिंग सॉकेट भी लगाया गया है. आप 3 घंटे तक बिजली से चार्ज कर सकते हैं. यह 24 घंटे तक आसानी से चल जाती है. जैसे ही आप स्विच ऑन करते हैं उस से हवा निकलना शुरू होती है और आप जैसे ही कोयला या लकड़ी जलाते हैं तो वह जलते जाते हैं. उससे धुंआ भी नहीं निकलता है. दीपक ने बताया कि उन्होंने यह यूट्यूब पर देखकर बनाई है. लोग भी इसे खरीद रहे हैं.

About the Author

Dallu Slathia

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें

homemadhya-pradesh

3 घंटे चार्ज, पूरा दिन गर्माहट, दीपक की सिगड़ी छा गई, होटल वाले दे रहे ऑर्डर



Source link