एशेज के बीच अनहोनी… 6655 रन बनाने वाले क्रिकेटर का निधन, क्रिकेट जगत में छाया मातम

एशेज के बीच अनहोनी… 6655 रन बनाने वाले क्रिकेटर का निधन, क्रिकेट जगत में छाया मातम


इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही एशेज सीरीज का रोमांच चरम पर है. इस बीच एक अनहोनी देखने को मिली. इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर और हैम्पशायर के कप्तान रॉबिन स्मिथ का अचानक निधन हो गया है. वह 62 साल के थे. मंगलवार को हैम्पशायर काउंटी क्रिकेट क्लब ने उनके निधन की पुष्टि की.इसके साथ ही उनकी टीम के पूर्व साथी केवन जेम्स ने सार्वजनिक रूप से इसकी घोषणा की. फिलहाल मौत की वजह इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड को नहीं पता चल पाई है. 

8 साल चला करियर

स्मिथ साउथ अफ्रीका में जन्मे थे. उनका करियर 8 साल का रहा. उन्होंने 1988 और 1996 के बीच 62 टेस्ट मैचों और 71 ODI में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया. शानदार बल्लेबाज होने के साथ वह अपनी गेंदबाजी के लिए भी जाने जाते थे. उन्होंने 43.67 की औसत से 4,236 टेस्ट रन बनाए, जिसमें नौ शतक शामिल हैं. उनका सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर 1994 में एंटीगुआ में वेस्टइंडीज के मजबूत पेस अटैक के खिलाफ 175 रन का था.  

Add Zee News as a Preferred Source


इंग्लैंड को फाइनल में पहुंचाया था

स्मिथ को अपने ज़माने के सबसे अच्छे इंग्लैंड बैटर में से एक माना जाता था. यह शानदार बैटर 1992 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा था जो फाइनल में पहुंची थी और पाकिस्तान से हारने के बाद रनर-अप रही थी. इसमें स्मिथ का अहम योगदान रहा था. इंटरनेशनल क्रिकेट के अलावा, स्मिथ ने हैम्पशायर के साथ एक लंबा और शानदार समय बिताया. उन्होंने दो दशकों (1982–2003) से ज्यादा समय तक क्लब को रिप्रेजेंट किया और 1998 से 2002 के बीच उनकी कप्तानी की.

ये भी पढ़ें.. 446 रन, 19 छक्के… हार्दिक पांड्या और अभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, सांस रोक देने वाले मैच में किसे मिली जीत?

शराब ने जीवन बनाया नर्क

हाल के सालों में, स्मिथ ने शराब की लत और मेंटल हेल्थ से जुड़ी अपनी लड़ाई के बारे में खुलकर बात की थी. उन्होंने माना था कि रिटायरमेंट के बाद उन्हें डिप्रेशन और शराब की लत थी. इस लड़ाई ने उनकी हेल्थ पर बहुत बुरा असर डाला था. इन मुश्किलों के बावजूद, वह क्रिकेट में एक इज्जतदार इंसान बने रहे चाहे मैदान की बात हो या फिर मैदान के बाहर. स्मिथ की मौत की खबर से क्रिकेट की दुनिया भर में दुख और श्रद्धांजलि की लहर दौड़ गई है.  एक बयान में, हैम्पशायर क्रिकेट ने कहा, ‘रॉबिन स्मिथ हैम्पशायर के अब तक के सबसे महान, अगर सबसे महान नहीं तो, हीरो में से एक थे. एक बहादुर और डैशिंग बल्लेबाज, हमें खिलाड़ियों, सदस्यों, स्टाफ और सपोर्टर्स की बहुत याद आएगी. न सिर्फ हैम्पशायर में, बल्कि पूरे देश और उसके बाहर भी.’



Source link