ग्वालियर के दाल बाजार से मिलावटी मसाले जब्त: खाद्य विभाग ने तीन पिसाई केंद्रों पर की छापामार कार्रवाई, 1.75 लाख का माल बरामद – Madhya Pradesh News

ग्वालियर के दाल बाजार से मिलावटी मसाले जब्त:  खाद्य विभाग ने तीन पिसाई केंद्रों पर की छापामार कार्रवाई, 1.75 लाख का माल बरामद – Madhya Pradesh News


मौके पर संभागीय उड़न दस्ते के अधिकारी को मिला मिलावटी मिर्ची का ढेर।

ग्वालियर के दाल बाजार में मंगलवार दोपहर को संभागीय उड़नदस्ते ने तीन मसाला पिसाई केंद्रों पर छापा मारा। जांच के दौरान बड़े पैमाने पर मिलावट पाई गई, जिसके बाद टीम ने लगभग 1 लाख 75 हजार रुपए के मिलावटी मसाले जब्त किए और उनके नमूने जांच के लिए भेजे।

.

टीम ने सबसे पहले मंडी कमेटी वाली गली, दाल बाजार स्थित मनीष गोयल के बालाजी पिसाई केंद्र की जांच की। यहां से हल्दी और धनिया पाउडर के नमूने लिए गए।इसके बाद, जगदीश मंदिर वाली गली, दाल बाजार में दयाराम साहू के जय बालाजी पिसाई केंद्र पर कार्रवाई की गई। यहां हल्दी में चावल का चूरा मिलाया जा रहा था। टीम ने मिर्ची पाउडर और हल्दी पाउडर के नमूने लिए। मौके से 125 किलो हल्दी और 125 किलो मिर्ची पाउडर जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 50 हजार रुपए है।

थैली में भरी मिलावटी मिर्ची को चेक करते हुए अधिकारी।

माणिक साहिब का बाड़ा, दाल बाजार स्थित संतोष गुप्ता के ओंकार पिसाई केंद्र पर भी जांच की गई। यहां टीम को हरा, लाल और पीला रंग मिला। हल्दी, धनिया और मिर्ची पाउडर के साथ-साथ इन रंगों के भी नमूने लिए गए। इस केंद्र से 500 किलो मिर्ची, 60 किलो धनिया, 200 किलो बेसन और 70 किलो हल्दी जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 25 हजार रुपए बताई गई है।इस कार्रवाई में इस दल के प्रभारी अवनीष गुप्ता, गिरीश राजौरिया, सतीष शर्मा और खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेश शिरोमणि शामिल थे।

मसालों में मिलाने वाले रंग की जब्त की गई थैलियां।

मसालों में मिलाने वाले रंग की जब्त की गई थैलियां।

संभागीय उड़नदस्ते के प्रभारी अविनाश गुप्ता ने बताया –

QuoteImage

मुखबिर द्वारा दाल बाजार में मिलावटी मसाले बनाने की शिकायत मिल रही थी, इसी शिकायत के आधार पर मंगलवार को दाल बाजार के तीन स्थानों पर छापा मार कार्रवाई की है। छापामार कार्रवाई में मौके से मसाला मिल पर मिलावटी मसाले और उन मसालों में मिलाने वाले रंग मिले हैं, मौके पर मिले मिलावटी मसाले के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए हैं। यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

QuoteImage



Source link