अस्पताल परिसर में गुटखा–सिगरेट पीते पकड़े गए 8 लोग, 400 रुपए वसूले
पन्ना जिला अस्पताल परिसर को तंबाकू और धूम्रपान मुक्त रखने के लिए 2 दिसंबर को स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। अस्पताल के विभिन्न वार्डों जैसे ट्रामा वार्ड, मेल-फीमेल सर्जिकल और प्रसव वार्ड में भर्ती मरीजों के परिजनों को गुटखा, तंबाकू, बीड़ी और सि
.
इस दौरान 8 लोगों पर प्रति व्यक्ति 50 रुपए का जुर्माना लगाया गया, जिससे कुल 400 रुपए की राशि वसूल की गई। जिन लोगों पर जुर्माना लगाया गया उनमें बुद्ध विकास सिद्धपुर, भगवानदास राजपुर, सुधीर पुरुषोत्तमपुर, बृजेश गौरा बराछ, जितेंद्र पहाड़ीखेरा, अरविंद ककरहटी, सत्यम टिकुरिया मोहल्ला और इमरत निवासी गहदरा शामिल हैं।
कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे टीम प्रभारी डॉक्टर हेमंत चौरहा ने बताया कि परिसर में गंदगी फैलाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। अस्पताल के कुछ कर्मचारियों को भी इस मामले में पकड़ा गया था, जिन्हें सख्त समझाइश देकर छोड़ दिया गया। साथ ही कहा कि अस्पताल मरीजों के इलाज और स्वास्थ्य लाभ का स्थान है। इसे धूम्रपान और तंबाकू मुक्त रखना सभी की जिम्मेदारी है।