भारतीय लड़की से शादी, सबको बनाता रहा बेवकूफ, कहलाता है IPL का मिस्टर फ्रॉड

भारतीय लड़की से शादी, सबको बनाता रहा बेवकूफ, कहलाता है IPL का मिस्टर फ्रॉड


Last Updated:

Glenn Maxwell IPL 2026 Auction: ऑस्ट्रेलियाई हरफनमौला खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल 2026 ऑक्शन से अपना नाम वापस ले लिया है, लेकिन जिस अंदाज में उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी, वह किसी रिटायरमेंट पोस्ट से कम नहीं है. चार अलग-अलग फ्रेंचाइजी से खेल चुके 37 साल के मैक्सवेल का आईपीएल रिकॉर्ड बेहद ही साधारण रहा है.

ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल 2026 से नाम वापस लिया

सिडनी: आईपीएल में एक दशक के करियर में कुछ खास नहीं कर सके ग्लेन मैक्सवेल ने अबुधाबी में 16 दिसंबर को होने वाली मिनी ऑक्शन से नाम वापस ले लिया. इंस्टाग्राम पर एक भावुक मैसेज लिखते हुए मैक्सवेल ने इसकी जानकारी दी. जिस अंदाज में उन्होंने ये मैसेज लिखा है, उससे उनके संन्यास की बात भी तय लग रही है.

ग्लेन मैक्सवेल का साधारण आईपीएल रिकॉर्ड
‘बिग शो’ के नाम से मशहूर 37 वर्ष के मैक्सवेल ने 2012 से हर आईपीएल (2019 को छोड़कर) खेला है. वह 141 मैच में 2819 रन ही बना सके और उनका औसत 24 से भी कम रहा. उन्होंने अपनी ऑफ ब्रेक गेंदबाजी से 8.30 की इकॉनामी रेट से 41 विकेट लिए.

View this post on Instagram





Source link