अनूपपुर में नाबालिग का अपहरण, आरोपी गिरफ्तार: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर शादी का झांसा देकर ले गया था ओडिशा – Anuppur News

अनूपपुर में नाबालिग का अपहरण, आरोपी गिरफ्तार:  इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर शादी का झांसा देकर ले गया था ओडिशा – Anuppur News



पुलिस ने आरोपी से नाबालिग को छुड़ाया।

कोतमा पुलिस ने 16 वर्षीय नाबालिग के अपहरण के मामले में एक आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। आरोपी अफरीद खान उर्फ बबलू (18) को सोमवार रात कोतमा थाने लाया गया। नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है।

.

नाबालिग 12 नवंबर को अपने घर से लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अपहृता और आरोपी की तलाश कर रही थी।

जांच में सामने आया कि आरोपी ने इंस्टाग्राम के जरिए उससे दोस्ती की थी। उसने शादी का झांसा देकर नाबालिग का अपहरण किया और उसे ओडिशा ले गया। पुलिस की जांच, साइबर सेल और मुखबिरों की सूचना से पता चला कि किशोरी 700 किलोमीटर दूर ओडिशा में थी। एक पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसने आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार कर कोतमा लाया।

आरोपी अफरीद खान उर्फ बबलू, सरोढा, जिला नवागढ़, थाना नवागांव का निवासी है। गिरफ्तारी के बाद मामले में धारा 64 (1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 3, 4, 5, 6 जोड़ी गईं। नाबालिग को उसके परिजनों को सुरक्षित सौंप दिया गया है।



Source link