पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं. पिछले एक महीने से जेल में उनके जिंदा या मुर्दा की पुष्टि पर सस्पेंस था, लेकिन अब इसकी पुष्टि हो चुकी है. इमरान खान की जेल में मौत और कब्र की खबरें तेज थीं, लेकिन अब उनकी बहन ने जेल में उनसे मुलाकात कर पुष्टि कर दी है कि वह जिंदा हैं. क्रिकेट की दुनिया में भी इमरान खान एक बड़ा नाम थे. उन्होंने क्रिकेट जगत में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की. उनकी चर्चाओं के बीच हम आपको इमरान खान के उस महारिकॉर्ड के बारे में बात करने जा रहे हैं जो किसी अजूबे से कम नहीं था फिर भी कपिल देव ने इसे फीका कर दिया.
कप्तानी रिकॉर्ड में ‘महाजंग’
कपिल देव और इमरान के रिकॉर्ड के क्लैश का किस्सा काफी पुराना हो चुका है. दोनों अपने दौर के बेस्ट कप्तानों में गिने गए. कपिल देव और इमरान दोनों ने अपनी-अपनी टीमों को वर्ल्ड चैंपियन बनाया है. इमरान खान और कपिल देव दोनों ही बल्ले और गेंद दोनों से विरोधी टीमों को नेस्तानाबूत करने का माद्दा रखते थे. लेकिन एक रिकॉर्ड जिसमें दोनों कप्तानों के बीच बिकट घमासान देखने को मिला था. इस महारिकॉर्ड पर पहले कब्जा पाकिस्तान के इमरान खान ने किया था, लेकिन कपिल देव ने सालभर बाद ही इसे फीका कर दिया.
इमरान खान ने किया था ये अजूबा
इमरान खान ने बतौर कप्तान एक पारी में सबसे ज्यादा विकेट लेने का अजूबा किया था. उन्होंने साल 1982 में कराची के मैदान पर टीम इंडिया के बल्लेबाजों को ताश के पत्तों की तरह ढेर कर किनारे कर दिया था. उन्होंने एक ही पारी में 8 विकेट लेकर इतिहास रचा था. इमरान खान ने दूसरी पारी में 8 विकेट झटके थे. सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर, गुंडप्पा विश्वनाथ, कपिल देव, मनिंदर सिंह, मोहिंदर अमरनाथ, संदीप पाटिल और दिलीप जोशी जैसे दिग्गजों को इमरान खान ने अपने जाल में फंसाया था. उस दौर में लगा ये रिकॉर्ड 100 साल के लिए अमर हो गया है, लेकिन अगले ही साल कप्तान के तौर पर कपिल देव ने इस रिकॉर्ड को फीका कर दिया.
ये भी पढ़ें.. विध्वंसक वैभव का प्रचंड रिकॉर्ड… 18 साल के टूर्नामेंट इतिहास में कभी नहीं हुआ ऐसा, T20 में शतकों का अंबार
कपिल देव का रिकॉर्ड अमर
1983 में कपिल देव की फिरकी का कमाल देखने को मिला और विकेटों का अंबार लग गया. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 30 ओवर गेंदबाजी में एक ही पारी में 9 विकेट झटक दिए. भारत के बाकी गेंदबाज विकेट की भीख ही मांगते रह गए. कपिल देव ने इमरान खान को पछाड़कर नंबर-1 पर कब्जा जमाया था और ये रिकॉर्ड आज भी अमर है. कपिल देव के बाद कोई भी कप्तान इमरान का ये रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब नहीं हुआ है.