गंभीर नहीं, अश्विन ने द्रविड़ और रोहित को दिया सारा क्रेडिट, टीम बनीं आक्रामक

गंभीर नहीं, अश्विन ने द्रविड़ और रोहित को दिया सारा क्रेडिट, टीम बनीं आक्रामक


Last Updated:

Ashwin credits Rohit and Rahul Dravid: पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भारत की वनडे बल्लेबाजी में बदलाव का श्रेय रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ को दिया, 2023 वर्ल्ड कप में भारत ने फाइनल तक एक भी मैच नहीं हारा था. कप्तान रोहित ने पूरे टूर्नामेंट में आक्रामक बल्लेबाजी कर मैच में तेज शुरुआत दिलाई थी.

पूर्व भारतीय कोच राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा की जोडी को आर अश्विन ने दिया टीम की आक्रामक बल्लेबाजी का श्रेय

नई दिल्ली. भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने सोमवार (1 दिसंबर) को भारत की वनडे क्रिकेट में आक्रामक बल्लेबाजी में आए बदलाव का पूरा क्रेडिट पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ की जोड़ी को दिया. उन्होंने कहा कि द्रविड़ यह सोच लेकर आए थे कि बल्लेबाजी सिर्फ ‘औसत’ के बारे में नहीं हो सकती, बल्कि स्ट्राइक रेट भी उतना ही जरूरी है. वहीं, रोहित ने ओपनिंग करते हुए इसे मैदान पर उतारा और टीम को लीड किया.

यह बदलाव 2022 सीजन के आसपास शुरू हुआ, जिसका नतीजा 2023 वर्ल्ड कप में देखने को मिला. यह टूर्नामेंट रोहित के लिए सबसे बड़ा था, इसके बावजूद उन्होंने 125.95 के स्ट्राइक रेट से 11 पारियों में करीब 600 रन बनाए. उन्हें विराट कोहली और श्रेयस अय्यर का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने अपने अनुभव से मिडिल ओवर्स में रनगति को कंट्रोल किया. भारत की शानदार गेंदबाजी के साथ यह फॉर्मूला फाइनल तक बेहतरीन चला.

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “रोहित ने हमेशा कप्तान के तौर पर टीम को दिखाया है कि वह क्या चाहते हैं. भारत ने टी20 और वनडे क्रिकेट में जो ट्रांजिशनल बैटिंग और तेज बल्लेबाजी की है. उसका बहुत बड़ा श्रेय रोहित और राहुल भाई को जाता है. उन्होंने रास्ता दिखाया, राहुल भाई ने कहा कि ऐसे खेलना है और रोहित ने मैदान पर उतारा. इससे भारतीय बल्लेबाजी का नजरिया बदल गया. अब बल्लेबाजी औसत नहीं, बल्कि लिमिटेड ओवर क्रिकेट में स्ट्राइक रेट है.”

भारत की वनडे टीम अब बदलाव के दौर में है. रोहित और कोहली अभी भी टीम में हैं और अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन 2027 वर्ल्ड कप तक उनके खेलने को लेकर संदेह है. ऐसे में टीम के पास सीमित वनडे मैचों में युवाओं को मौका देने का विकल्प भी कम है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में नए कप्तान शुभमन गिल, अय्यर और हार्दिक पंड्या के चोटिल होने से टीम का कॉम्बिनेशन बदल गया है. ओपनर रुतुराज गायकवाड़ ने पहले वनडे में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी की, वॉशिंगटन सुंदर पांचवें और केएल राहुल छठे नंबर पर उतरे.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

homecricket

गंभीर नहीं, अश्विन ने द्रविड़ और रोहित को दिया सारा क्रेडिट, टीम बनीं आक्रामक



Source link